फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two married women found hanging

Ghazipur News: फंदे से लटकती मिलीं दो विवाहिताएं

Fri, 21 Jul 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two married women found hanging
एक घटना खानपुर थाना क्षेत्र की है तो दूसरी करंडा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खानपुर/करंडा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे में संदिग्ध हालात में दो विवाहिताओं के शव फंदे से लटकते मिले। पहली वारदात खानपुर थाना क्षेत्र की है तो दूसरी करंडा थाना क्षेत्र की है।
खानपुर थाना क्षेत्र के लौलहा गांव में बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में सुमन (26) फंदे से लटकते मिली। आजमगढ़ जनपद के देवगांव थाना के कैथी गांव निवासी सुमन का विवाह चार वर्ष पूर्व लौलहा गांव निवासी सभाजीत राम से हुआ था। सभाजीत राम सूरत की किसी कंपनी में नौकरी करता है। करीब तीन-चार दिन पहले वह घर आया था।
विज्ञापन

ससुरालियों ने पुलिस को बताया कि परिवार के सभी लोग दोपहर में नीचे थे। जबकि सुमन दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में थी। जब परिजनों ने आवाज देकर उसे नीचे बुलाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके कमरे में जाकर देखा गया तो सुमन फंदे से लटक रही थी। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मायके पक्ष को सूचना देने के साथ शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई।
मृतका के पिता प्रभुनाथ परिजनों के साथ थाने पहुंचे और ससुरालियों पर पुत्री की हत्याकर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं दूसरी घटना करंड़ा थाना क्षेत्र के गजाधरपुर गांव की है। बृहस्पतिवार की शाम विवाहिता निर्मला (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव घर में फंदे पर लटकता मिला।
गजाधरपुर गांव निवासी निर्मला घर पर अकेली थी। परिवार के लोग खेत पर काम करने गए थे। जब शाम को घर लौटे तो विवाहिता को आवाज देकर बुलाने लगे। कोई जवाब नहीं मिलने पर जब परिजन कमरे के तरफ गए तो विवाहिता फंदे के सहारे लटक रही थी।
यह देख परिजन चिखने- चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीणों की घटना स्थल पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने आई और मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी।

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों के आने पर आगे की विधिक कार्रवाई होगी। शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। साथ ही घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed