फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two laborers died in a face-to-face collision between a car and a bike

कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो मजदूरों की मौत

Tue, 15 Feb 2022 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two laborers died in a face-to-face collision between a car and a bike
कासिमाबाद। नोनहरा थाना क्षेत्र के डिहवां गांव के पास सोमवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे कार और बाइक की आमने- सामने की टक्कर में दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुहम्मदाबाद - अलावलपुर मार्ग जाम कर दिया। पुलिस के समझाने- बुझाने पर आधे घंटे बाद नौ बजे जाम समाप्त हो गया।
विज्ञापन

बंधई गांव निवासी रामनिवास राम (18) और हुसेनाबाद निवासी शैलेंद्र कन्नौजिया (22) मुहम्मदाबाद मजदूरी करके बाइक से घर वापस आ रहे थे। डिहवां गांव के सामने मुहम्मदाबाद - कासिमाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी और चालक कार लेकर फरार हो गया। हादस में घटना स्थल पर ही शैलेंद्र कन्नौजिया की मौत हो गई और शव क्षत-विक्षत हो गया। इधर घायल रामनिवास राम को ग्रामीण एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी कासिमाबाद लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शैलेंद्र कन्नौजिया का शव सड़क पर रखकर मार्ग कर दिया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस के समझाने-बुझाने पर करीब नौ बजे जाम समाप्त हो गया। घटना स्थल से शैलेंद्र के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। थाने पर कागजी कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में नोनहरा थानाध्यक्ष विष्णु प्रताप गौतम ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed