फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two killed, two injured in face-to-face collision of bikes

बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत, दो घायल

Fri, 24 Jun 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two killed, two injured in face-to-face collision of bikes
कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के सिधागरघाट - ढोटारी मार्ग पर शुक्रवार की शाम 4. 30 बजे बेरूकहीं गांव स्थित डिग्री कालेज के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद लाया गया। डॉक्टरों ने दोनों घायलों को मऊ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इधर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बरेसर थाना क्षेत्र के रेंगा गांव निवासी मुकेश राजभर (18) गांव के पिंटू राजभर के साथ अपनी बाइक से सिधागरघाट किसी काम के लिए आया था। सिधागरघाट से काम करके वापस घर जाते समय बेरूकहीं गांव के पास सिधागरघाट- ढोटारी मार्ग पर पार्वती डिग्री कॉलेज के सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के चालकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक बाइक का चालक बरेसर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर मांटा गांव निवासी रिकेश चौहान (25) और दूसरी बाइक का चालक बरेसर थाना क्षेत्र के रेंगा गांव निवासी मुकेश राजभर (18) है। रिकेश चौहान के पिता बाला चौहान के अनुसार रिकेश अपनी बाइक से गांव के ही सूरज चौहान को बैठाकर ससुराल हलधरपुर थाना क्षेत्र के मेंऊड़ी गांव जाने के लिए घर से निकला था। उधर पिंटू राजभरनिवासी रेंगा और सूरज चौहान निवासी मोहम्मदपुर मांटा गंभीर रूप से घायल है। दोनों की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने मऊ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। मुकेश राजभर अपने माता पिता का इकलौता संतान था। वहीं रिकेश चौहान अपने तीन भाइयों में मझला था। रिकेश की मां चिंता देवी एवं पत्नी मीना देवी का रो रो कर बुरा हाल है । रिकेश की एक तीन वर्ष की बेटी अंकिता भी है। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। घटना से दोनों गांव में मातम छा गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई है। दो युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का इलाज मऊ जिला अस्पताल में चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed