फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two including retired home guard died due to electrocution

Ghazipur News: करंट से रिटायर्ड होमगार्ड सहित दो की जान गई

Mon, 24 Jul 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two including retired home guard died due to electrocution
-सेवानिवृत्त होमगार्ड की मौत से नाराज ग्रामीणों ने वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर लगाया जाम
विज्ञापन

-सीओ सिटी ने समझा-बुझाकर शांत कराया मामला, आधे घंटे बाद जाम हुआ समाप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले के दो अलग- अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को करंट की चपेट में आने से सेवानिवृत होमगार्ड और एक युवक की मौत हो गई। रिटायर्ड होमगार्ड की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने भुतहियाटांड स्थित प्रकाश नगर विद्युत उपकेंद्र के सामने गाजीपुर-वाराणसी मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी गौरव कुमार ने समझा-बुझाकर आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया। तब जाकर शाम साढ़े पांच बजे वाहनों का आवागमन शुरू हो पाया।
नगर कोतवाली के छावनी लाइन सरैया निवासी रिटायर्ड होमगार्ड राजदेव पाल (67) पशुओं को लेकर खेत के तरफ गए थे। इस दौरान खेत में गिरे विद्युत तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। आस-पास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना से नाराज परिवार और ग्रामीण उनका शव लेकर भुतहियाटांड स्थित प्रकाश नगर स्थित विद्युत उपकेंद्र के सामने पहुंचे और वाराणसी- गाजीपुर मार्ग को शाम पांच जाम कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्युत अधिकारियों एवं कर्मियों से शिकायत हुई थी। इसके बाद भी तार नहीं हटाया गया, जिससे यह घटना हुई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी ने समझा-बुझाकर आधे घंटे बाद शाम साढ़े पांच बजे जाम समाप्त करा दिया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ सिटी गौरव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करा दिया गया है।
उधर, कासिमाबाद में मिर्जापुर गांव निवासी भुल्लन गौड़ (45) सुबह खेत में काम रहे थे। काम करते समय गांव के सामने एक मैरिज हाॅल के पीछे लगे सबमर्सेबुल पर पानी पीने के लिए जाने लगे। इस दौरान सबमर्सेबुल चलाने के लिए ऊपर से आ रही विद्युत केबल के चपेट में आ गए।

करंट की चपेट में आने से वह जमीन पर गिर गए और गंभीर रूप झुलस गए। उन्हें जमीन पर गिरता देख खेत में काम कर रहे अन्य परिजन भागे-भागे आए। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed