{"_id":"575afcd34f1c1baf029c5ca3","slug":"two-group-clashed-a-man-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में खूनी संघर्ष में वृद्ध की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में खूनी संघर्ष में वृद्ध की गई जान
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के परसदा गांव में गुरुवार की देर शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। खूनी संघर्ष में एक वृद्ध की मौत हो गई। इसमें दोनों पक्षों की ओर से छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में दोनों तरफ से आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया है।
परसदा गांव के बाहर द्वारिका यादव अपने जमीन पर मिट्टी गिराया था। मिट्टी को वह गुरुवार की शाम जेसीबी मशीन से बराबर करवा रहा था। इसी बीच थोड़ी मिट्टी पास के उमा यादव के खेत में गिर गया। जिस पर वशिष्ट यादव ने उसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनो पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट होते देख गांव के लोग वहां पहुंचकर किसी तरह मामले को शांत कराए। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से द्वारिका यादव, तेतरी, वशिष्ठ यादव(60) साल, रमाकांत यादव, सुनीता देवी तथा मीरा देवी घायल हो गए।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विपिन सिंह मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वशिष्ठ यादव की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान वशिष्ट यादव की मौत हो गयी। मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दे दी गई है। इस संबंध में सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।