फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two DLED colleges found closed under the supervision of Diet Principal

निरीक्षण में लटका मिला ताला, प्राचार्य ने भेजा नोटिस

Sat, 23 Jan 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two DLED colleges found closed under the supervision of Diet Principal
औड़िहार। डायट प्राचार्य सोमारू प्रधान ने शनिवार को देवकली ब्लाक में स्थित तीन डीएलएड महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक विद्यालय खुला मिला जबकि दो महाविद्यालयों में ताले लटके थे। दोनों कालेज बंद पाकर डायट प्राचार्य ने नाराजगी जताई और दोनों कालेजों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य ने सबसे पहले देवकली ब्लाक के मऊ पारा स्थित मां बागेश्वरी देवी कालेज पहुंचे, जहां विद्यालय तो खुला मिला लेकिन शिक्षण कार्य के लिए एक भी छात्र नहीं था। इसके बाद वे रंगजी महाविद्यालय मटखन्ना और बीजू पटनायक सोनकर महाविद्यालय देवचंदपुर पहुंचे। इन दोनों विद्यालयों पर ताले लटकते पाए गए। किसी भी शिक्षक और शिक्षार्थी का पता न होने पर उन्होंने विद्यालय के प्रबंधकों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। डायट प्राचार्य ने डीएलएड संचालित करने वाले जिले के सभी महाविद्यालय के प्रबंधकों को चेताया है कि निरीक्षण में पठन-पाठन न होता पाए जाने पर महानिदेशक स्कूल को विद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा। साथ ही उनकी मान्यता निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed