फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two dead, including teenager due to truck

ट्रक के धक्के से किशोर समेत दो की मौत, कोहराम

Wed, 04 Nov 2020 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Two dead, including teenager due to truck
गाजीपुर। जनपद में दो अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार को सड़क हादसे में किशोर समेत दो की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी होते ही मृतकों के घर रूदन-क्रंदन शुरू हो गया। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस चालकों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के महराजगंज निवासी अभिषेक यादव (17) बाइक से पीजी कालेज-महराजगंज मार्ग से नगर की तरफ आ रहा था। अभी वह पुलिस लाइन से कुछ दूरी पर ही था कि ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया। जब-तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। ग्रामीण घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते कोतवाली पहुंच गए। जमानियां संवाददाता के अनुसार बिहार प्रांत के कैमूर जनपद के रतवार निवासी रिंकू राम (32) पत्नी गीता और पुत्र छोटू के साथ हरपुर मोहल्ला रिश्तेदारी में किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। दुरहिया मुहल्ले के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में पत्नी गीता और पुत्र घटना स्थल से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे गिरे। जबकि युवक सड़क के बीचो-बीच गिर पड़ा। इसी दौरान ट्रक का पहिया युवक को कुचलता आगे बढ़ गया। जब-तक आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते चालक ट्रक लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ घायल पत्नी और पुत्र को इलाज के लिए पीएचसी लाया। इधर हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य रोते-बिलखते देर शाम तक जमानिया पहुंच गए। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकमदा दर्जकर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed