फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two days left to meet the deadline, the work on the new stadium could not be completed.

Ghazipur News: समयसीमा पूरे होने में दो दिन शेष, नहीं हो सका नवीन स्टेडियम का पूरा काम

Wed, 29 Nov 2023 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two days left to meet the deadline, the work on the new stadium could not be completed.
गाजीपर। शहर के पुलिस लाइन के पास नवीन स्टेडियम का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। जबकि जिला खेल कार्यालय की मानें तो कार्यदायी संस्था की तरफ से इसे 30 नवंबर तक पूरा करने का दावा किया गया है, लेकिन कार्य की जो गति है उससे इसको निर्धारित समय पर पूरा कर पाना किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन

शहर के गोराबाजार मुहल्ले में कई दशक पहले नेहरू स्टेडियम का निर्माण कराया गया था। छोटा होने के कारण कई खेलों विशेषकर क्रिकेट, फुटबाल की प्रतियोगिता का यहां आयोजन करा पाना संभव नहीं हो रहा था। इससे युवा खिलाड़ी निराश थे। उनकी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने पुलिस लाइन के पास स्थित 6.310 हेक्टेयर में नवीन स्टेडियम का निर्माण कराने का फैसला लिया। बताया गया है कि प्रशासनिक भवन, दर्शक दीर्घा, बास्केटबाल कोर्ट, चहारदीवारी, ओवरहेड टैंक, गार्ड रूम, पंप हाउस एवं तीन गेट के निर्माण के लिए उस समय करीब चार करोड़ 70 लाख की धनराशि कार्यदायी संस्था को उपलब्ध कराई गई थी। वर्ष 2018 के जनवरी माह में समारोहपूर्वक आयोजित कार्यक्रम में इसका उद्घाटन हुआ। करीब छह करोड़ 29 लाख की लागत से बन रहे स्टेडियम के निमार्ण का कार्य शुरू हुए कई वर्ष बीत गए लेकिन यह अभी तक पूरा नहीं हो सका है। प्रशासनिक भवन, दर्शक दीघा, चहारदीवारी बन गई है लेकिन प्रशासनिक भवन में फर्श, विद्युतीकरण, सीढ़ी पर रेलिंग, रंगाई-पुताई, दर्शक दीर्घा एवं चहारदीवारी की रंगाई-पुताई आदि काम शेष है। बास्केटबाल कोर्ट का निर्माण, सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर, काऊ कैचर और ट्रांसफार्मर अभी नहीं लगा है। खेल कार्यालय के अनुसार कार्यदायी संस्था की तरफ से इसे इस 30 नवंबर तक पूरा कर लेने की बात कही गई है लेकिन अभी जितना कार्य शेष है उससे इसके अगले कुछ और सप्ताह तक पूरा होने की उम्मीद कम नजर आ रही है।
विज्ञापन


खल रही है टेबल टेनिस के प्रशिक्षक की कमी
गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय की ओर से विभिन्न खेलोंं के कैंप चलाए जा रहे हैं। इसमें एथलेटिक्स, वाॅलीबाल, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, हाॅकी, खो-खो, कबड्डी, फुटबाल में प्रशिक्षक युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराश रहे हैं। टेबल टेनिस का प्रशिक्षक न होने से इस खेल में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को निराशा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नवीन स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा करने के संबंध में कार्यदायी संस्था की तरफ से 30 नवंबर तक कार्य पूरा कर लेने की बात कही गई है। अभी प्रशासनिक भवन में कार्य चल रहा है। बास्केटबाल कोर्ट का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। चहारदीवार एवं गेट की रंगाई-पुताई शेष है। - अरविंद यादव, जिला क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed