फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two banks, one post office but still Aadhaar card is not being made

Ghazipur News: दो बैंक, एक पोस्ट ऑफिस फिर भी नहीं बन रहा आधार कार्ड

Sun, 29 Jun 2025 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two banks, one post office but still Aadhaar card is not being made
बहादुरगंज। नगर पंचायत में दो राष्ट्रीयकृत बैंक और एक पोस्ट ऑफिस होने के बावजूद यहां आधार कार्ड बनाने की सुविधा नहीं है। इससे लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए जिला मुख्यालय अथवा मऊ जिले तक की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत की आबादी लगभग 30 हजार है। नगर के अलावा आसपास के बंका, सिउरा, रसूलपुर, फरीदनपुर सहित दर्जनों गांवों के लोगों के लिए यहां आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था नहीं है। जिले का अग्रणी बैंक यूनियन बैंक और भारतीय स्टेट बैंक व पोस्ट ऑफिस होने के बावजूद तीनों स्थानों पर आधार कार्ड बनाने की सुविधा नहीं है। जबकि शासन की मंशा के अनुरूप राशन कार्ड सत्यापन के लिए प्रत्येक व्यक्ति की केवाईसी की जा रही है। कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें अपना आधार कार्ड नया बनवाना है। इन लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं हो रही है, जिनके बचपन में आधार कार्ड बन गए हैं, उनका फिंगर प्रिंट स्कैन नहीं हो रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोग अपना कार्य कराने के लिए दूसरे जनपद में जाने को विवश हैं। इसके कारण सफर करने में जेब ढीली करनी पड़ती है। उप जिलाधिकारी कासिमाबाद और नगर पंचायत के प्रशासक संजय यादव ने बताया कि यह जिलास्तर से व्यवस्था होनी है। मैं प्रयास करता हूं कि कोई केंद्र खुल जाए, ताकि लोगों को सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed