फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two accused of robbing bike on varanasi Ring Road arrested they coming from Ghazipur

Varanasi: रिंग रोड पर बाइक लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार, गाजीपुर से आकर वारदात को देते थे अंजाम

Wed, 11 Jan 2023 07:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 11 Jan 2023 07:18 PM IST
सार

वाराणसी की लालपुर-पांडेयपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने गाजीपुर जिले के रहने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों गाजीपुर से रिंग रोड वाराणसी आकर बाइक लूटते थे।

विज्ञापन
Two accused of robbing  bike on varanasi Ring Road arrested they coming from Ghazipur
पुलिस की गिरफ्त में बाइक लूटने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाइक लूटने के दो आरोपियों को लालपुर-पांडेयपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मंगलवार की रात रिंग रोड रजनहिया मार्ग से गिरफ्तार किया। कब्जे से लूट की बाइक बरामद हुई।  एसीपी कैंट डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी के अनुसार गिरफ्तार विशाल यादव निवासी रामनंदन पुरा, करीमुद्दीनपुर गाजीपुर और गाजीपुर करंडा के मोहपुर निवासी साहिल सिंह है।

विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह रिंग रोड से शहर आते थे और वारदात को अंजाम देने के बाद गाजीपुर भाग जाते थे। 25 दिसंबर की रात भक्तिनगर निवासी सौरभ सिंह की बाइक रिंग रोड ऐढ़े से लूटकर फरार हुए थे। एसीपी के अनुसार विशाल के खिलाफ गाजीपुर के विभिन्न थानों में सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। महंगे शौक को पूरा करने के इरादे से दोनों आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। 
विज्ञापन

एंटी रोमियो ने शोहदे को किया गिरफ्तार
अश्लील फब्तियां कसने के मामले में शोहदे को पुलिस ने चिलबिला गांव से गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी ने बताया कि एंटी रोमियो प्रभारी भारती गुप्ता की टीम ने आरोपी समरजीत को गिरफ्तार किया। कुछ छात्राओं ने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व टीम को धमकी देने मामले में मुकदमा दर्ज

बसनी गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान राजस्व टीम को धमकी देने के मामले में मंगलवार की रात एक नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। लेखपाल अनुपम आनंद का आरोप है कि बसनी गांव में कूड़ा घर बनाने के लिए जमीन की पैमाइश की गई। जमीन के अधिकांश हिस्सों में अवैध कब्जा है। गांव के दिलीप राजभर ने इस जमीन पर खेती की है।

नायब तहसीलदार शेषनाथ यादव, राजस्व निरीक्षक रविन्द्र सिंह अन्य कर्मियों की मौजूदगी में पैमाइश के दौरान जमीन मुक्त करने का आदेश दिया। इसके बाद कब्जाधारक और उसके परिजनों की ओर से मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी गई।

पत्नी को बंधक बनाने का आरोप, मुकदमा

हरियाणा के कपूरथला में विवाहिता को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने मंगलवार रात शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। मामले की पुलिस जांच कर रही है। पंचकोशी रोड अष्टभुजी कालोनी निवासी अनिल कुमार के अनुसार उसकी पत्नी 18 दिसंबर से ही लापता है।

खोजबीन के बाद पता चला कि कपूरथला हरियाणा निवासी संजय ने पत्नी को बहकाया और कपूरथला में ले जाकर बंधक बना लिया है उच्चाधिकारियों से गुहार लगाने के बाद शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी के अनुसार उप निरीक्षक कालीद्दीन को विवेचना अधिकारी बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed