फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Truck collision Prkche flew nanotechnology , six injured

ट्रक की टक्कर से नैनो के परखचे उड़े, छह घायल

Tue, 01 Mar 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Tue, 01 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Truck collision Prkche flew nanotechnology , six injured
लंका पेट्रोल पंप के पास रविवार की रात 11 बजे ट्रक की टक्कर से नैनो कार के परखचे उड़ गए। उसमें सवार चार युवतियों समेत कुल छह लोग घायल हो गए। कार चालक शब्बीर की हालत गंभीर होने के कारण वाराणसी रेफर किया गया है। दुर्घटना के चलते  आधे घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन


कचहरी क्षेत्र के निवासी शब्बीर नैनो कार से लंका निवासी अब्बास (30) और नखास की रहने वाली गुड़िया (16), रोजी (20), शुभी (22) और नेहा (27) नैनो कार से लेकर लंका पेट्रोल पंप के पास रहने वाले अनवर राइन के यहां से वैवाहिक समारोह से भाग लेकर लौट रहे थे। रात के 11 बजे जैसे ही उनकी कार पेट्रोल पंप मुख्य मार्ग पर पहुंची वाराणसी की तरफ से आ रहे लोडेड ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कचहरी निवासी कार चालक शब्बीर (30), अब्बास, गुड़िया, रोजी, शुभी और नेहा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया। जानकारी होने शहर कोतवाल केके मिश्र मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे से हाईवे जाम हो गया, पुलिस ने ट्रक हटवाया तब आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के दुरहिया मुहल्ले के पास सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे गिट्टी उतारते समय ट्रैक्टर की ट्राली पलट गई। उसके नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्राली के नीचे चालक को निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  नगर स्थित राजपुर पोखरा निवासी लालधर (60) एक व्यक्ति के घर की छत की ढलाई के लिए मिक्सर मशीन लेकर दुरहिया मुहल्ले के पास गया था। वहां पहले से सड़क के किनारे ट्रैक्टर की ट्राली से गिट्टी गिराई जा रही थी। लालधर अपना ट्रैक्टर खड़ा  कर गिट्टी उतार रहे ट्रैक्टर के पिछले चक्के के पास जा कर खड़ा हो गया। इसी बीच गिट्टी गिरा रहे ट्रैक्टर की ट्राली अचानक पलट गई जिसमें दबने से लालधर की मौत हो गई। लालधर का एक पुत्र विदेशी और पुत्रियां तारा तथा लीला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed