फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Truck-bike collision, innocent killed

ट्रक-बाइक की टक्कर, मासूम की मौत

Sat, 20 Jun 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Truck-bike collision, innocent killed
बिरनो। थाना क्षेत्र के सेंधुबांध गांव के पास शुक्रवार की देर शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और मासूम पुत्र घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना निवासी राज्यपाल राम (28) अपनी पत्नी वंदना (25) और दो वर्षीय पुत्र एसके राज के साथ बिरनो गांव से शुक्रवार की देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र के सेंधुबांध गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पति-पत्नी मामूली और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। सूचना मिलने पर घायल के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। उपचार के दौरान शनिवार को दोपहर मासूम एसके राज की मौत हो गई। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सलील स्वरूप आदर्श ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed