फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tribute to the martyr Colonel MN Roy

शहीद कर्नल एमएन राय को दी गई श्रद्धांजलि

Thu, 28 Jan 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Thu, 28 Jan 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Tribute to the martyr Colonel MN Roy
क्षेत्र के डेढ़गांवा स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में बुधवार को शहीद कर्नल एमएन राय की पहली पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान सभी दलीय सीमाएं टूट गईं। सपा, भाजपा, कौमी एकता दल, कांग्रेस समेत सभी दलों के नेताओं ने शहीद
विज्ञापन


कर्नल को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि बलिया के सांसद भरत सिंह ने शहीद कर्नल एमएन राय को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शहीद के गांव डेढगांवा को सांसद आदर्श गांव योजना के तहत गोद लिया। साथ ही शहीद का स्मारक बनवाने के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की।  
विज्ञापन


शहीद का गांव डेढ़गांवा बलिया संसदीय क्षेत्र में है। पुण्यतिथि पर बलिया सांसद भरत सिंह ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सीआरओ विद्याशंकर सिंह को जिलाधिकारी के नाम पत्र सौंपा जिसमें शहीद के गांव को गोद लेने की जानकारी देने के
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सांसद आदर्श गांव के रूप में विकसित करने की योजना बनाने के लिए कहा है। सांसद ने कहा कि शहीद कर्नल के बलिदान पर पूरे देश को गर्व है। कर्नल के पैतृक गांव का सर्वांगीण विकास कराएंगे। कर्नल एमएन राय सीमा की रक्षा

करते हुए आतंकवादियों को मार कर खुद शहीद हो गए। उनकी इस कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। उनके गांव का विकास ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। क्षेत्रीय विधायक शिवगतुल्लाह अंसारी ने कहा कि शहीद कर्नल के पैतृक गांव

को मॉडल गांव के रूप में विकास किया जाएगा। उनकी याद में स्मृति द्वार बनाया जाएगा। सपा नेता राजेश राय पप्पू ने कहा कि शहीद के गांव में शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा, सड़क, बिजली, पानी आदि सुविधाओं के लिए सरकार से सिफारिस

करेंगे। रामधारी यादव ने कहा कि एमएन राय की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता है। भाजपा की पूर्व विधायक अलका राय ने कहा कि हम एमएन राय की शहादत को सलाम करते हैं। उनके गांव का विकास करना ही उनके प्रति सच्ची

श्रद्धांजलि होगी। पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय ने कहा कि शहीद कर्नल के गांव का समग्र विकास करने की मांग वह सरकार से करेंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिमा राय, मेदनीपुर ग्राम प्रधान दीपक सिंह, सच्चिदा राय चाचा, विनोद


उपाध्याय, अरविंद किशोर राय, वृजेंद्र राय, कृष्ण विहारी राय, पारस नाथ पाठक, विरेंद्र राय, मनोज, ओमप्रकाश राय, अनिल राय, हरपाल राय, खंड विकास अधिकारी एसके  मिश्रा, अजय मिश्रा, एडीओ पंचायत लालमोहन आदि ने श्रद्धांजलि

अर्पित की। संचालन डॉक्टर व्यासमुनी राय और अध्यक्षता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम नगीना राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed