फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tribute paid to employee leader

कर्मचारी नेता को दी श्रद्धांजलि

Mon, 13 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to employee leader
संयुक्त परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिलाध्यक्ष रहे कर्मचारी नेता डीएन सिंह की सातवीं पुण्यतिथि सोमवार को श्रमिक उत्थान समिति की ओर से फुल्लनपुर स्थित आवास पर मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक अरविंद नाथ राय ने कहा कि वह कर्मचारी हितों को ही सर्वोपरि मानते थे। कर्मचारियों एवं असहायों के मसीहा थे। वह भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में आज भी जिंदा हैं। वे किसी भी आंदोलन में बार-बार कहते थे कि एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ ही उनका अन्य बड़ा मकसद अपने अधिकारों को सुरक्षित रखना था। इन्हीं अधिकारों के लिए वह अपनी जान की बाजी लगाकर कई बार आमरण अनशन तक किए। राज्य कर्मचारियों के लिए वे हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे। समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ शिक्षक नेता चौधरी दिनेश चंद्र राय ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि उनके जैसा कर्मचारी नेता नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने कहा कि डीएन सिंह के नेतृत्व में डेढ़ दशक तक कर्मचारियों का उत्पीड़न नहीं हुआ। उनके कार्यों व पदचिह्नों पर चलने से ही कर्मचारी तथा समाज का भला हो सकेगा। माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण उपाध्याय ने कहा कि हर कर्मचारी को उनके प्रेरक कार्यों से सबक लेते हुए अपने हितों के लिए संघर्ष करते रहना चाहिए। इसके लिए एकजुटता का होना भी आवश्यक है। परिषद मंडल अध्यक्ष डीएस राय ने कहा कि वह आज भी कर्मचारी संगठनों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ऐसे में कर्मचारियों का संगठित होना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारी एकता को बनाए रखना सभी का कर्तव्य है। सभा में रत्नेश राय, रियाज अहमद, ओमनारायण राय, श्रीनिवास चौबे, सूर्य प्रकाश राय, बालेंद्र त्रिपाठी, आलोक कुमार राय, अभय सिंह, रवींद्र नाथ तिवारी, राजीव कुमार सिंह आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed