फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Trauma center became vaccination center, treatment facility not started

ट्रामा सेंटर बना टीकाकरण केंद्र, नहीं शुरू हुई उपचार की सुविधा

Thu, 08 Jul 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Trauma center became vaccination center, treatment facility not started
गंभीर बीमारी एवं दुर्घटना में घायल मरीजों को तत्काल चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित जिले के दो ट्रामा सेंटर बेमतलब साबित हो रहे हैं। मुहम्मदाबाद का ट्रामा सेंटर इन दिनों जहां टीकाकरण केंद्र बना हुआ है। वहीं सीएमओ कार्यालय परिसर में स्थापित यह सेंटर बेकार पड़ा हुआ है। ऐसे में लोगों को चिकित्सकीय सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। 2016 की सपा सरकार में मुहम्मदाबाद एवं सीएमओ कार्यालय के ट्रामा सेंटर निर्माण को स्वीकृति मिली थी। दो करोड़ 15 लाख की लागत से तैयार मुहम्मदाबाद ट्रामा सेंटर का लोकार्पण अक्तूटर 2020 में हुआ था। इसके बाद आमजनों में बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मिलने की आस जगी थी, लेकिन स्थिति यह है कि आज तक वहां न तो चिकित्सक की तैनाती हो सकी और न ही चिकित्सकीय सुविधाएं बहाल हो सकीं। ऐसे में ट्रामा सेंटर को टीकाकरण स्थल बना दिया गया है। वहीं सीएमओ कार्यालय में स्थापित ट्रामा सेंटर तो बनकर तैयार है, लेकिन आज तक संचालित नहीं हो पाया। ऐसे में सरकार के उद्देश्य की पूर्ति नहीं होती दिख रही है, जिससे आमजनों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed