फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Transport sabotage, case registered

ट्रांसपोर्ट में तोड़फोड़, मुकदमा दर्ज

Sat, 06 Nov 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Transport sabotage, case registered
नगर के चंद्रशेखर नगर (रौजा) में मनबढ़ युवकों द्वारा ट्रांसपोर्ट में की गई तोड़-फोड़ के बाद बिखरा स? - फोटो : GHAZIPUR
कोतवाली क्षेत्र के चंद्रशेखर नगर (रौजा) में शनिवार की सुबह मनबढ़ों ने ट्रांसपोर्ट में तोड़फोड़ की। सीसी कैमरा भी तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा है। इस मामले में पीड़ित ने छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

चंद्रशेखर नगर (रौजा) निवासी सुनील कुमार सिंह का सड़क किनारे स्थित कटरा है। करीब आधा दर्जन मनबढ़ किस्म के युवक वहां पहुंचे और हो-हल्ला के बीच ट्रांसपोर्ट में जमकर तोड़-फोड़ करने लगे। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस कुछ लोगों को पकड़ कर कोतवाली ले आई। इस मामले में सुनील सिंह ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर नगर (रौजा) में उनका कटरा सड़क के किनारे स्थित है। उसी में आवासीय मकान और ट्रांसपोर्ट भी है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे गेट के सामने कुछ लोग आपस में मारपीट कर रहे थे। आवाज सुनकर वहां पहुंचा और बीच-बचाव करने के साथ सभी को डांटकर भगाया। इसी रंजिश को लेकर सुबह सोनू, अखिलेश, मनीष, राहुल, भोदू, खुरखुरिया और विकास कुछ युवकों के साथ हाथ में लाठी डंडा, राड, लेकर ट्रांसपोर्ट पर पहुंचे। घर के गेट को तोड़कर भीतर कटरा में घुस गए। ट्रांसपोर्ट की केबिन के शीशे को तोड़ने लगे। उसके अंदर रखा सामान इधर उधर फेकने लगे। ट्रांसपोर्ट पर रखी दवा की सात पेटी उठाकर लेकर चले गए। युवकों ने सीसी टीवी कैमरे की डीवीआर को भी नोच लिया तथा दो कैमरा भी तोड़ दिया। जब इसका विरोध किया तो गाली देते हुए मारने-पीटने लगे। इस दौरान सोने की चेन टूटकर गिर गई, जिसे लेकर भाग गए। लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह बचाया। मनबढ़ों ने बीच-बचाव करने वालों को भी मारा-पीटा। इसमें हरिनरायन सिंह और अजीत सिंह को भी चोट आई। मकान पर ईंट-पत्थर फेंककर मकान को अत्यधिक क्षति पहुचाएं हैं। मनबढ़ युवक जाते समय जान माल की धमकी भी दी। इस संबंध में कोतवाल दीपेंद्र सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed