फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Transformer workshop may start next year

अगले वर्ष चालू हो सकता है ट्रांसफार्मर वर्कशाप

Fri, 12 Nov 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Transformer workshop may start next year
सैदपुर में निर्माणाधीन ट्रांसफार्मर वर्कशाप में रखी मशीने। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
सैदपुर में छह करोड़ की लागत से निर्माणाधीन ट्रांसफार्मर वर्कशाप का कार्य 80 फीसदी पूरा हो चुका है। वर्कशाप में फर्श निर्माण, प्लास्टर और मशीनों को लगाने का काम बाकी है। अगले साल गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मर वर्कशाप चालू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस वर्कशाप में प्रतिदिन 35 ट्रांसफार्मर दुरुस्त किए जा सकेंगे जिससे स्थानीय लोगों के साथ विद्युत विभाग को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सैदपुर क्षेत्र में करीब पांच सौ गांव हैं। सैदपुर और नंदगंज क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में उसकी मरम्मत के लिए चंदौली का सहारा लेना पड़ता है। लोग ट्रैक्टर से ट्रांसफार्मर लेकर चंदौली जाते थे। ट्रांसफार्मर की मरम्मत होने में हफ्ते भर इंतजार करना पड़ता था। ऐसे में सैदपुर में ट्रांसफार्मर वर्कशाप चालू होने के बाद काफी राहत मिलेगी। बिजली विभाग की मानें तो अगले वर्ष गर्मी के मौसम में वर्कशाप चालू होने की उम्मीद है। वर्कशाप चालू होने के बाद यहां प्रतिदिन 35 ट्रांसफार्मर दुरुस्त किए जाएंगे। यहां एसी, डीसी के अलावा थ्री फेज के ट्रांसफार्मर भी बनाए जा सकेंगे। उपभोक्ताओं को यहां मिलने वाले ट्रांसफार्मर वारंटी के तहत होंगे और उन्हें आर्डर प्लेस तक सरकारी खर्च से पहुंचाया जाएगा। वर्कशाप में ट्रांसफार्मर मरम्मत का कार्य करने के लिए कई कंपनियों के नाम प्रस्तावित हैं। इनमें लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, कानपुर, गुरुग्राम, बिहार, गुजरात और छत्तीसगढ़ की कंपनियों के नाम हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में शहर के रौजा स्थित ट्रांसफार्मर मरम्मत केंद्र की प्रतिदिन 20-25 ट्रांसफार्मर मरम्मत की क्षमता है जो जिले की मांग के अनुरूप काफी कम है। बिजली विभाग की मानें तो गर्मी के दिनों इस केंद्र की मांग की पूर्ति कर पाना संभव नहीं हो पाता है। उस दौरान पड़ोसी जिलों की मदद लेनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
सैदपुर में ट्रांसफार्मर वर्कशाप का अस्सी फीसदी कार्य हो गया है। जल्द ही बाकी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। वर्कशाप चालू होने के बाद स्थानीय स्तर पर ट्रांसफार्मर की मरम्मत होने से बिजली उपभोक्ताओं को काफी सहूलियत होगी।-बीबी सिंह, एक्सईएन ट्रांसफार्मर
00
सैदपुर नगर में ट्रांसफार्मर वर्कशाप खोला जाना सराहनीय है। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाय, कम है। इससे नगर व ग्रामीण क्षेत्र में सहूलियत होगी।-डॉ. पीएन सिंह, पूर्व बैंकर
00
सैदपुर में ट्रांसफार्मर वर्कशाप चालू होने से ट्रांसफार्मर की मरम्मत को लेकर पैदा होने वाली समस्या दूर हो जाएगी। ट्रांसफार्मर प्राप्त करने में पहले से बहुत कम खर्च करना पड़ेगा।-विकास बरनवाल, अध्यक्ष उद्योग व्यापार समिति सैदपुर
00
सरकार ने सैदपुर में वर्कशाप बनवाकर जनता के हित में काम किया है। लोगों को ट्रांसफार्मर के लिये मुख्यालय नहीं दौड़ना पड़ेगा।-विनीत जायसवाल, संरक्षक उद्योग व्यापार समिति सैदपुर

00
ट्रांसफार्मर वर्कशाप का खुलना सैदपुर नगर वासियों के लिये किसी वरदान से कम नहीं है। क्षेत्र के विकास को भरपूर गति मिलेगी।-सौम्य प्रकाश बरनवाल, अध्यक्ष अजय बरनवाल फाउंडेशन सैदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed