फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Transfer of Babu left out of department

विभाग छोड़ चुके बाबू का किया स्थानांतरण

Thu, 20 Jul 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Thu, 20 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Transfer of Babu left out of department
राजकीय पालिटेक्निक कालेज से बाबू का किया गया स्थानांतरण लिस्ट।
भ्रष्ट कर्मचारियों को बचाने के नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज में एक बाबू का तबादला रोकने के लिए एक ऐसे कर्मचारी का स्थानांतरण सोनभद्र कर दिया गया, जो करीब दस साल पहले नौकरी छोड़ चुका है।
विज्ञापन


विभाग की मानें तो राजकीय पालीटेक्निक कालेज में पिछले कई सालों से जमे दो बाबुओं (कर्मशाला अनुदेशक) का इस साल तबादला होना था, लेकिन एक बाबू का तबादला रोकने के लिए विभाग ने दस साल पहले तैनात बाबू का नाम सूची में शामिल कराकर चहेते बाबू का बचा लिया। मामला प्रकाश में आते ही विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की नींद हराम है। इस संबंध में निदेशक ने विभाग के कर्मचारियों से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


 प्राविधिक शिक्षा (डिप्लोमा सेक्टर) उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन राजकीय पालीटेक्निक अंतर्गत समूह ‘ग’ श्रेणी में तैनात कर्मचारियों का 30 जून 2017 को स्थानांतरण कर दूसरे जिलों में भेजा गया है। कर्मचारियों का तबादला प्राविधिक शिक्षा निदेशक कफील अहमद ने किया है। इसके तहत कुल 17 कर्मचारियों को प्रदेश में इधर से उधर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें गाजीपुर के भी दो बाबू शामिल हैं। लंबे समय से यहां जमे कर्मशाला अनुदेशक श्याम कुमार शर्मा का तबादला एमएमआईटी कुशीनगर तथा रामाश्रय राम को राजकीय पालीटेक्निक कालेज सोनभद्र भेजा गया है। कर्मशाला अनुदेशक रहे रामाश्रय राम को विभाग छोड़े लगभग दस साल हो चुके हैं। वर्तमान में वह किसी अन्य विभाग में जेई के पद पर तैनात हैं। जानकारों का मानना है कि राजकीय पालीटेक्निक कालेज में वर्ष 2004 से जमे कर्मशाला अनुदेशक को बचाने के लिए यह खेल खेला गया है। चर्चा यह भी है कि खेल में लेन-देन हुआ है।      


सूबे के विभिन्न कर्मशाला अनुदेशकों का स्थानांतरण प्राविधिक शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश के निदेशक काफील अहमद ने किया है। जिसमें प्रदेश के 16 कर्मशाला अनुदेशकों के साथ एक कुशल कारीगर भी शामिल हैं। स्थानांतरण के साथ सभी प्रधानाचार्य को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि स्थानांतरित किए गए कर्मचारियों को अविलंब कार्यमुक्त कर नये तैनाती स्थान पर भेजा जाए। आदेश न मानने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध निलंबन तक की कार्रवाई की जाएगी। जिन कर्मचारियों का स्थानांतरण उनके अनुरोध पर हुआ है, उन्हें किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed