फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   train

पटरी टूटने आधा घंटे परिचालन बाधित

Fri, 25 Jun 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
train
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के हथौरी गांव के पास शुक्रवार को रेलवे ट्रैक के डाउन लाइन की पटरी टूट गई। इससे आधा घंटा तक परिचालन बाधित रहा। पटरी की मरम्मत के बाद ट्रेनों का संचालन काशन से शुरू किया गया। करहिया हाल्ट स्टेशन से डाउन वास्कोडिगामा सुपरफास्ट के गुजरने के बाद रेल कर्मी ईश्वर दयाल ट्रैक मैन विक्रांत कुमार गौड़ सहित अन्य कर्मचारी हथौरी गांव के पास ट्रैक पर काम करा रहे थे। इस दौरान ट्रैकमैन की नजर टूटी पटरी पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना गेटमैन तारकेश्वर सिंह को दी। उन्होंने इसकी जानकारी भदौरा स्टेशन मास्टर को दी। इस दौरान डाउन लाइन पर आ रही हबीबगंज-अगरतला सुपरफास्ट भदौरा स्टेशन के स्टार्ट सिग्नल को पार कर चुकी थी। उसे करहिया हाल्ट स्टेशन के स्टार्ट सिग्नल पर रोका गया। इसकी जानकारी दानापुर कंट्रोल रूम को दी गई। पीडब्ल्यूआई विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर टूटी पटरी के पास कलैम्प बांधकर दुरुस्त किया। तब जाकर ट्रेनों का परिचालन कॉशन के सहारे धीमी गति से शुरू हुआ। इस बीच करहिया हाल्ट स्टेशन पर आधा घंटा तक हबीबगंज-अगरतला सुपरफास्ट खड़ी रही। रेलपथ निरीक्षक गहमर उपेंद्र कुमार ने बताया कि अन्य ट्रेनों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed