फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tragic accident in ghazipur uncontrolled bike collided with pickup and rammed into bus three friends died

दर्दनाक हादसा: एक झटके में तीन जिंदगियां खत्म, पिकअप से टक्करा कर बेकाबू बाइक बस में घुसी, तीन दोस्तों की मौत

Fri, 29 Sep 2023 09:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 29 Sep 2023 09:03 PM IST
सार

गाजीपुर जिले के नंदगंज क्षेत्र में शुक्रवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पिकअप से टक्कर के बाद अनियंत्रित बाइक निजी बस की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार एक ही गांव के तीन युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Tragic accident in ghazipur uncontrolled bike collided with pickup and rammed into bus three friends died
घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजीपुर जिले के नंदगंज क्षेत्र में शुक्रवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। धरवा गैस एजेंसी के पास पिकअप की टक्कर से अनियंत्रित बाइक निजी बस की चपेट में आ गई। इससे बाइक सवार एक ही गांव के तीन लोगों की मौत हो गई। एक झटके में तीन जिंदगियां खत्म होने की सूचना से गांव में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज निवासी राहुल बिंद (22), गोविंदा (23) और पारस बिंद (24) एक बाइक से सोहराब बाबा के दर्शन करने आए थे। यहां से वापस महराजगंज जा रहे थे। धरवा गैस एजेंसी के पास पिकअप को ओवरटेक करने की कोशिश की। उसी दौरान सामने से निजी बस आ गई।

विज्ञापन

एक की मौके पर मौत, दो ने रास्ते में तोड़ा दम

दोनों गाड़ियों के बीच से निकलने की कोशिश में बाइक पिकअप से टकरा कर अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही तेज रफ्तार बस के नीचे घुस गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक पिकअप लेकर फरार हो गया, जबकि बस छोड़कर चालक फरार हो गया। लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। लेकिन, तब तक राहुल की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तीन लड़कियों के साथ बैठे किशोर ने तालाब में कूद कर जान दी, प्रेमिका से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

पारस और गोविंदा को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने गोविंदा को मृत घोषित कर दिया। पारस को वाराणसी रेफर कर दिया गया। लेकिन, रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। घटना के चलते मौके पर आधे घंटे तक जाम जैसी स्थिति रही। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में तीनों युवकों की मौत हो गई। बस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा देकर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

सुहवल थाना क्षेत्र अंतर्गत भगीरथपुर गांव निवासी अभिषेक यादव (22) शुक्रवार दोपहर प्रयागराज से सीआरपीएफ की परीक्षा देकर ट्रेन से लौटा था। मुगलसराय के समीप अलीनगर क्रॉसिंग पर चलती ट्रेन से अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ व स्थानीय थाना पुलिस उसे अस्पताल ले गई।

जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिता राजेश यादव ने बताया कि उनके दो बेटों में अभिषेक बड़ा, जबकि अमन छोटा है। शुरू से ही फोर्स में जाकर देश सेवा करने की इच्छा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed