फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Traders protest against JE, attempt self immolation

Ghazipur News: जेई के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, आत्मदाह का किया प्रयास

Mon, 21 Apr 2025 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Traders protest against JE, attempt self immolation
जंगीपुर। नगर पंचायत में सोमवार को व्यापारियों ने बिजली निगम के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए जुलूस निकाला। विद्युत उपखंड कार्यालय पर पहुंचकर बिजली निगम के एक अवर अभियंता (जेई) के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

नाराज एक प्रदर्शनकारी ने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने पेट्रोल का डिब्बा छीन लिया। जानकारी होने पर पहुंचे सदर एसडीएम मनोज पाठक, सीओ सिटी शेखर सेंगर और अधिशासी अभियंता शुभेंदु शाह ने 15 दिन में मामले की जांच कराकर जेई के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर करीब चार घंटे चला प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस सुरक्षा के पुख्ता इंतजार दिखाई पड़े।
विज्ञापन

सुबह 9:30 बजे पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि लालजी गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों एवं मोहल्लेवासियों का जुलूस विद्युत उपखंड कार्यालय पर तैनात अवर अभियंता महबूब अली के खिलाफ रोडवेज बस स्टैंड से शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस नगर क्षेत्र के गांधी आश्रम मोड़, यादव मोड़, यूनियन बैंक मोड़, मंडी समिति होते हुए सुबह 10 बजे उप विद्युत खंड कार्यालय पहुंचा। जहां व्यापारियों ने अवर अभियंता के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि अवर अभियंता उपभोक्ताओं का शोषण कर रहे हैं। फर्जी बिल के आधार पर अवैध वसूली करने काम किया जा रहा है।
झोपड़ी में रहने वाले लोगों पर झूठा मुकदमा दर्ज करने का काम किया जा रहा है। यहीं नहीं ट्रांसफार्मर व कनेक्शन में अनियमितता और लाइनमैनों की लापरवाही से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस दौरान प्रदर्शनकारी भरत शर्मा ने अपने ऊपर पेट्रोल छीड़कर आत्मदाह का प्रयास किया लेकिन वहां तैनात सिपाहियों ने पेट्रोल और माचिस की डिब्बी छीन ली।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जानकारी होते ही एसडीएम मनोज पाठक, सीओ सिटी शेखर सेंगर और अधिशासी अभियंता शुभेंदु शाह मौके पर पहुंच गए। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जेई को तत्काल हटाने की मांग शुरू कर दी। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता शुभेंदु शाह ने जांच के लिए दो टीम गठित करने और 15 दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर दो बजे मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed