फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tractor-trolley overturns, driver dies

ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चालक की मौत

Sat, 20 Jun 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturns, driver dies
मरदह। थाना क्षेत्र के बरही-बरेंदा मार्ग पर जमीरा गांव के पास शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर स्वामी का पुत्र घायल हो गया। घटना से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बरेंदा गांव निवासी मिश्री का पुत्र उमेश राम (19) इसी गांव निवासी भीम सिंह का ट्रैक्टर चलाता था। शनिवार को ट्रैक्टर लेकर कहीं गया था। शाम को ट्रैक्टर स्वामी के साथ लौट रहा था। इसी दौरान करीब छह बजे बरही-बरेंदा मार्ग पर जमीरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। उमेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जबकि सवार ट्रैक्टर मालिक का लड़का मामूली रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी चालक के परिवार वालों को दी। कुछ ही देर में परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में लोगों ने उमेश को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। परिजन उपचार के लिए मऊ ले जा रहे थे। रास्ते में ही उमेश ने दम तोड़ दिया। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अभी कोई सूचना नहीं मिली है। मिली तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed