फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tractor-trolley brakes failed, dolphin shape broken

Ghazipur News: ट्रैक्टर-ट्राली का ब्रेक फेल, टूटी डॉल्फिन की आकृति

Thu, 05 Sep 2024 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley brakes failed, dolphin shape broken
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के विशेश्वरगंज चौराहा स्थित गोलंबर में बृहस्पतिवार को ब्रेक फेल होने पर ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली घुस गई। इससे चौराहा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं लगी डॉल्फिन मछली की आकृति भी टूट गई। हादसे के बाद जाम लग गया। इधर जानकारी होते ही नगर पालिका परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त हुए चौराहे का आंकलन कर रिपोर्ट बनाने की तैयारी शुरू कर दी। यातायात कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली का ओवरब्रिज से उतरने के बाद ब्रेक फेल हो गया। इधर आस-पास से वाहनों का आवागमन जारी था। अभी लोग कुछ समझ पाते तब- तक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर चालक विशेश्वरगंज चौराहे पर बने गोलंबर में घुस गया। हादसे में चालक को हल्की चोटें आई। जबकि डॉल्फिन की आकृति व चौराहे के लिए बना गोलंबर टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। इधर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। काफी प्रयास के बाद यातायात पुलिस ने आवागमन सुचारू बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed