फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Total resolution day: Out of 563 cases, only 28 are resolved

संपूर्ण समाधान दिवस : 563 मामलों में सिर्फ 28 का समाधान

Sat, 18 Dec 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Total resolution day: Out of 563 cases, only 28 are resolved
जिले के सात तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न मामलों के 563 प्रार्थना-पत्र आए, जिसमें मात्र 28 का ही निस्तारण हो पाया। वहीं मुख्य दिवस का आयोजन कासिमाबाद तहसील पर डीएम की अध्यक्षता हुआ, लेकिन 55 प्रार्थना-पत्रों में दो का ही निस्तारण हो सका। ऐसे में ठंड और सर्द हवाओं के बीच अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सुबह नौ बजे से तहसील परिसरों में पहुंचे फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस कासिमाबाद में होने और डीएम की मौजूदगी रहने की सोच सुबह नौ बजे से फरियादियों के आने का क्रम शुरू हो गया। सुबह 9.55 बजे एसडीएम अशोक कुमार सिंह पहुंचे और व्यवस्थाओं के देखने के सभागार पहुंचे। जबकि मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच चुके थे। सुबह दस बजे से एक- एक करके फरियादियों के आने का क्रम शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे और फरियादियों के प्रार्थना-पत्रों को देखने के साथ निस्तारण का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ ही खलिहान, चकरोड, तालाब, ग्राम सभा की भूमि की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निराकरण करने के अलावा जमीनी विवाद, कब्जा विवाद, नाली खड़ंजा आदि के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उसका निस्तारण के लिए निर्देशित किया। साथ ही कहा कि किसी मामले में गरीब मजदूर के आ रहे हैं तो उसे मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए उसका निस्तारण किया जाय। साथ ही डीएम ने सभी अधिकारियों को संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को समयबद्ध निस्तारण को कहा। वहीं सैदपुर तहसील में 127 में पांच, सदर तहसील में 93 में 10, सेवराई में 53 में दो, जमानिया में 78 में चार, मुहम्मदाबाद में 92 में तीन, जखनिया में 65 में मात्र दो प्रार्थना-पत्र का निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में एसीएमओ डा. डीपी सिन्हा, जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार, परियोजना निदेशक बाल गोविंद, तहसीलदार अन्य जनपद के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम ने रजिस्टार कानूनगो सहित दो का वेतन रोकने का दिया निर्देश
कासिमाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस समाप्त होने के बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम कासिमाबाद अशोक कुमार सिंह के साथ तहसील से संबंधित लेखपालों, अमीनो एवं रजिस्ट्रार कानूनगो की अलग से समीक्षा बैठक कर उन्हें निर्वाचन संबंधित सभी कार्यों को तत्काल निपटाते हुए भू- माफियाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई और मुकदमों से संबंधित जानकारी ली। डीएम ने लेखपालों के साथ अमीनों एवं रजिस्टार कानूनगो को काम में लापरवाही के प्रति हिदायत दी। साथ ही रजिस्टार कानूनगो विजय कुमार और एक लेखपाल का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश एसडीएम को दिया। इससे से कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने ऑक्सीजन प्लांट दुरुस्त कराने का दिया निर्देश
कासिमाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी ने सीएचसी का निरीक्षण किया। केंद्र में सांसद निधि से 65 लाख स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का जायजा लिया। साथ ही उसे संचालित कराया। इस दौरान जनरेटर के लोड नहीं लेने से ऑक्सीजन प्लांट चालू नहीं हो पाया। इस पर डीएम ने तत्काल ठीक कराने के साथ प्लांट परिसर का फर्श तत्काल बनवाने का निर्देष दिया। कहा कि इसे जल्द चालू कराते हुए उद्घाटन कराया जाए। वहीं अस्पताल परिसर में खड़े पुराने वाहनों को विभागीय अधिकारियों को नीलाम कराने के लिए भी निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed