फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   total of 15 copycats were caught on the first day of B.Ed exam

बीएड परीक्षा के पहले दिन कुल 15 नकलची पकड़े गए

Thu, 07 Apr 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
total of 15 copycats were caught on the first day of B.Ed exam
गाजीपुर में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की बीएड प्रथम तथा तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा बृहस्पतिवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। बृहस्पतिवार को विभिन्न केंद्रों पर अनुचित साधनों का प्रयोग करते 15 परीक्षार्थियों को पकड़ा गया।
विज्ञापन

स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज स्थित केंद्र पर प्राचार्य प्रो. डॉ. वीके राय ने बताया कि पहली पाली में बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान कुल 1022 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 15 अनुपस्थित रहे। वही दूसरी पाली में बीएड तृतीय समेस्टर प्रथम प्रश्नपत्र में कुल 821 पंजीकृत थे जिसमें पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। बीएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में एक छात्रा नकल करते हुई पकड़ी गई। पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान कुल 2480 पंजीकृत जिसमें 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। दूसरी पाली में बीएड तृतीय सेमेस्टर प्रथम प्रश्नपत्र में कुल 1760 पंजीकृत थे जिसमें 15 अनुपस्थित रहे। बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान पांच नकलची पकड़े गए तथा दूसरी पाली की बीएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में दो नकलची पकड़े गए। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सविता भारद्वाज ने बताया कि बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान कुल 767 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 19 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में बीएड तृतीय सेमेस्टर प्रथम प्रश्नपत्र में कुल 432 पंजीकृत थे जिसमें 10 अनुपस्थित रहे। जमानिया संवाददाता के अनुसार हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की बीएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा में प्रथम पाली में सात नकलची पकड़े गए। महाविद्यालय के केंद्राध्यक्ष-प्राचार्य प्रो संजीव सिंह ने बताया कि केंद्राध्यक्ष द्वारा बनाई गई आंतरिक उडाका दल टीम ने प्रथम पाली में कुल सात नकलची पकड़े। शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय के प्रथम सेमेस्टर के प्रथम प्रश्न पत्र में कुल 911 में 899 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। कुल 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्राचार्य डा. राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम प्रश्न पत्र में महाविद्यालय के आंतरिक उड़न दस्ते ने तीन परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़ा, जिन्हें रस्टीकेट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed