{"_id":"64cfeb3324ed2d6a06055505","slug":"told-in-49-seconds-how-wonderful-our-dildarnagar-station-would-be-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-1681-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 49 सेकेंड में बता दिया कितना शानदार होगा अपना दिलदारनगर स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 49 सेकेंड में बता दिया कितना शानदार होगा अपना दिलदारनगर स्टेशन
विज्ञापन
-पीएम मोदी ने किया दिलदारनगर जंक्शन का वर्चुअल शिलान्यास, आगामी 50 वर्षों की जरूरत करेगा पूरी
-कार्य पूरा हो जाने के बाद बढ़ेगी सुविधा, क्षेत्र में विकास में साबित होगा मील का पत्थर: राज्यसभा सांसद
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से वर्चुअली 508 रेलवे स्टेशनों का रविवार को शिलान्यास किया। इसमें जिले से दिलदारनगर रेलवे जंक्शन भी शामिल रहा। इस दौरान दिखाए गए 49 सेकेंड के वीडियो ने बता दिया कि दिलदारनगर रेलवे जंक्शन काम पूरा होने के बाद कितना शानदार होगा। वीडियो में नये भारत के नये रेलवे स्टेशन की झलक दिखी। आगामी 50 वर्ष की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 21.16 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित पुनर्विकास कार्य की डिजाइन देख लोगों का चेहरा खिल उठा। यह सपना पूरा होने जैसा है...ये बात कई लोगों की जुबान से बरबस निकल गई। इससे न सिर्फ स्टेशन बल्कि साथ-साथ आसपास के कई क्षेत्रों का भी विकास होगा ।
गाजीपुर/दिलदारनगर। प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन का रविवार को सीधा प्रसारण एलईडी टीवी के जरिए किया गया। इसके लिए स्थानीय स्तर पर रेलवे पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने शिलापट्ट का अनावरण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस तरह से आज इतने बड़े पैमाने पर स्टेशनों के पुनर्निर्माण के लिए शिलान्यास किया किया है, इसके पूरा हो जाने के बाद आवागमन की सुविधा बढ़ेगी। इसका सीधा लाभ आमजन व यात्रियों सहित अन्य को मिलेगा। साथ ही इससे स्थानीय क्षेत्र में इसके चलते विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, भाजपा नेता अभिनव सिन्हा, एएसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, तहसीलदार रामजी, स्टेशन अधीक्षक एन ए खान, आरपीएफ निरीक्षक बालगंगाधर, थाना प्रभारी निरीक्षक महेश पाल सिंह, जीआरपी चौकी दिलदारनगर संतोष कुमार मिश्रा, विष्णु सिंह, पंकज राय, वाणिज्यि निरीक्षक बक्सर, अरविंद मौर्या, देश दीपक, जितेंद्र यादव, देवेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- --
बदलते भारत में रेल का योगदान पर छात्रों ने दी प्रस्तुति
दिलदारनगर। कृसेंट कान्वेंट स्कूल एवं एसकेबीएम इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं के द्वारा बदलते भारत में रेल का योगदान पर आधारित विभिन्न तरह के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस सभी छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नोडल अधिकारी एवं सीनियर डीपीओ दानापुर अशोक कुमार ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
-- -- -- --
एक नजर में जानिए क्या होंगी सुविधाएं
-उत्तरी तथा दक्षिणी ओर नये स्टेशन भवन का निर्माण। इसमें पीआरएस, यूटीएस, वेटिंग हॉल आदि विकसित की जाएंगी।
-12 मीटर चौड़े एफओबी का निर्माण, जिसे सभी प्लेटफार्मों से जोड़ा जाएगा।
-स्टेशन के दोनों तरफ फ्लैग पोस्ट, जिसमें दोनों तरफ राष्ट्रीय ध्वज फहरता रहेगा।
-10 मीटर गुणे 12 मीटर आकार के 12 पीपी सेल्टर प्लेटफार्मर पर लगाए जाएंगे।
-सभी प्लेटफार्मों पर कैफेटेरिया के साथ प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जाएगा।
-3800 वर्ग मीटर में पार्किंग की व्यवस्था।
-सभी प्लेटफार्मों पर शौचालयों की व्यवस्था।
-सर्कुलेटिंग एरिया में एक पे एंड यूज शौचालय।
-हार्टिकल्चर और अन्य दृश्य भूमिका विकास कराया जाएगा।
-स्टेशन के दोनों तरफ सर्कुलेटिंग एरिया का विकास।
-स्टेशन के दोनों तरफ प्रवेश द्वार का निर्माण।
-दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग से शौचालय व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था।
-वीडीसी फ्लोरिंग द्वारा प्लेटफार्मों के सतह का सुधार और विस्तार।
-दो लिफ्ट का निर्माण किया जाएगा।
-नये भवन का पोर्च निर्माण होगा।
-सभी प्लेटफार्मों पर कोच इंडिकेशन बोर्ड और ट्रेन इंफॉरमेशन बोर्ड की व्यवस्था।
-ताड़ीघाट लाइड की ओर सड़क डायवर्जन के लिए अंडर पास का निर्माण।