Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Today is Akshaya Navami; Lord Vishnu will be worshipped, accompanied by the observance of a fast

Ghazipur News: अक्षय नवमी आज, व्रत रखकर भगवान विष्णु की होगी पूजा

Wed, 18 Nov 2026 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Today is Akshaya Navami; Lord Vishnu will be worshipped, accompanied by the observance of a fast
जखनिया। अक्षय नवमी इस साल 18 नवंबर बुधवार को मनाई जाएगी। अमृतपाली निवासी ज्योतिर्विद आचार्य पंडित आदित्य पाराशर ने बताया कि पंचांग के अनुसार, अक्षय नवमी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह तिथि 18 नवंबर को प्राप्त हो रही है। इसलिए जो लोग अक्षय नवमी का व्रत करते हैं वे 18 नवंबर को यह व्रत रखेंगे और विष्णु भगवान की पूजा करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस पर्व को अक्षय नवमी, धात्री नवमी, आंवला नवमी और कूष्मांड नवमी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं में बताया गया है कि आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है। इस दिन आंवले के पेड़ की छांव में बैठना और उसके नीचे खाना बनाना भी बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन भोजन का भोग सबसे पहले भगवान विष्णु को लगाएं और ब्राह्मण को खिलाकर फिर पूरे परिवार को खिलाने से आपको श्रीहरि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अक्षय नवमी को लेकर ऐसी मान्यता है कि अक्षय नवमी के दिन किए जाने वाले पुण्य कार्य, गुप्त दान का अक्षय फल सभी को प्राप्त होता है और आपको मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।
विज्ञापन

इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने से आपको सुख संपत्ति और आरोग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन किया जाने वाला जप, तप और दान सभी पापों से मुक्त करवाता है। अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु के साथ ही शिवजी का भी वास होता है। इसलिए इस दिन आंवले का दान और सेवन जरूर करना चाहिए। इस दिन पूरे परिवार समेत आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन करने से आपके घर में खुशहाली आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आंवले के वृक्ष की पूजा -
• सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर साफ कपड़े पहनें और पूजन की सामग्री के साथ आंवला के पेड़ के पास आसन लगाएं।
• अक्षय नवमी के दिन आंवला वृक्ष के जड़ के पास सफाई कर जल और कच्चा दूध अर्पित करें फिर वृक्ष पर रोली, हल्दी, कुमकुम धूप, दीपक, नैवेद्य चढ़ाकर पूजा करें।

• तने पर कच्चा सूत या मौली लपेटें। यह करते हुए वृक्ष की 8 बार या 108 बार परिक्रमा करें।
• पूजा के बाद आंवला नवमी की कथा पढ़ी और सुनी जाती है।
• इस दिन आंवला के साथ कुष्मांड भी दान करना चाहिए।
• पूजा के बाद सुख समृद्धि की कामना करते हुए वृक्ष के नीचे बैठ कर ब्राह्मण को भोजन कराकर दान पुण्य कर पूरे परिवार के साथ भोजन किए जाने का महत्व है। इससे मां लक्ष्मी जी का घर में वास होता है और घर की दरिद्रता दूर होती है और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed