फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Time table for post matric scholarship released, online application till 31st March

Ghazipur News: दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए समय सारिणी जारी, ऑनलाइन आवेदन 31 मार्च तक

Thu, 11 Sep 2025 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Time table for post matric scholarship released, online application till 31st March
दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए समय सारिणी जारी, ऑनलाइन आवेदन 31 मार्च तक
विज्ञापन

गाजीपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2025-26 में उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रों को शैक्षणिक भत्ता व शुल्क प्रतिपूर्ति भुगतान हेतु दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षण संस्थान मास्टर डाटा 7 जुलाई से 25 नवम्बर तक तैयार करेंगे। छात्र-छात्राएं 10 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक पंजीकरण व ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी और संलग्नक 6 अप्रैल 2026 तक संस्थान में जमा करना होगा। संस्थान द्वारा आवेदन का सत्यापन एवं अग्रसारण 11 जुलाई 2025 से 16 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय/एफिलिएटिंग एजेंसी के नोडल अधिकारी 8 जुलाई से 5 दिसम्बर 2025 तक शिक्षा संस्थान, पाठ्यक्रम, सीट संख्या एवं फीस आदि को डिजिटल हस्ताक्षर से ऑनलाइन सत्यापित करेंगे। वहीं अपात्र छात्र, पाठ्यक्रम और संस्थाओं को ब्लॉक करने की कार्यवाही 10 से 17 नवम्बर 2025 तक की जाएगी।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed