फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three young men killed in accidents, including

हादसों में युवक समेत तीन की मौत

Thu, 04 Jun 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 04 Jun 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three young men killed in accidents, including
जिले में तीन स्थानों पर हुए अलग-अलग हादसों में एक युवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जमानिया के दुरहिया और दुल्लहपुर में तिरछी गांव के पास गुरुवार की सुबह हादसा हुआ। कासिमाबाद क्षेत्र के चौरी मोड़ पर बुधवार रात हुए हादसे में युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन



पहली दुर्घटना गाजीपुर-जमानिया हाईवे पर दुरहिया गांव के पास गुरुवार की सुबह हुई। जमानिया के छोटा बेटावर गांव निवासी किसान शशिकांत राम (55) गांव के ही शोभनाथ के साथ बड़ी बेटी की शादी तय करने के लिए जमानिया स्टेशन जा रहे थे।
विज्ञापन


दोनों सुबह साढ़े दस बजे नेशनल हाईवे पर दुरहिया गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही बारातियों से भरी निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में शशिकांत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि  शोभनाथ (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बस चालक की जमकर पिटाई की और बस का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मौका देखकर वह भाग निकला। शोभनाथ को जमानिया पीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
दूसरी घटना इसी दिन दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के तिरछी गांव के पास पूर्वाह्न 11 बजे हुई। वाराणसी के बड़ागांव वसनी निवासी अरविंद विश्वकर्मा (20) जौनपुर के जमुआ चंदवक निवासी श्रीकांत (22) के साथ बाइक से जखनिया की तरफ जा रहे थे।

दोनों तिरछी गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो में फंसी बाइक घसीटते हुए दूर तक चली गई।  बाइक चला रहे अरविंद विश्वकर्मा की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका साथी श्रीकांत विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। श्रीकांत को जखनिया सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

दुल्लहपुर थानाध्यक्ष गयासुद्दीन मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव और बोलेरो को कब्जे में ले लिया।
तीसरी घटना कासिमाबाद थाना क्षेत्र के उचौरी गांव के पास बुधवार की देर रात हुई। इसमें बड़ागांव कासिमाबाद निवासी देवमुनी बिंद (35) की सड़क हादसे में मौत हो गई।


रात में गश्त कर रही कासिमाबाद पुलिस ने उचौरी गांव के पास देवमुनी का सड़क पर शव देखा। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे। मृतक की जेब में मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त हुई। पता चला कि देवमुनि बिंद बुधवार को चौरा गांव में शादी समारोह में पैदल गया था।

आशंका जताई जा रही है कि वहां से लौटते समय वह किसी वाहन की चपेट में आ गया। देवमुनि की पत्नी प्रभावती देवी ने थाने में तहरीर  दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed