फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three thousand screenings in sensitive areas

संवेदनशील इलाकों में तीन हजार की स्क्रीनिंग

Tue, 28 Apr 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Three thousand screenings in sensitive areas
गाजीपुर। शहर समेत जिले के सभी ग्रामीण इलाकों में बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर सर्वेक्षण का काम कर रही है। खास कर संवेदनशील इलाकों में काफी गंभीरता दिखाई जा रही है। इस दौरान करीब 12 हजार 756 लोगों का सर्वेक्षण किया गया। यह टीम लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ले रही है तथा इस दौरान बीमार मिलने वाले लोगों की सूचना संबंधित अस्पताल पर दे रही है जहां चिकित्सक मरीजों को बुला कर स्क्रीनिंग कर रहे है। इस प्रकार जिले भर में 2352 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से गंभीर लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। इस प्रकार के 27 लोगों की सैंपलिंग भी की गई। जिसमें 21 की रिपोर्ट निगेटिव ही आई है।
विज्ञापन

शहर के महुआबाग इलाके के साथ ही सभी मुहल्लों में जोर शोर से सर्वेक्षण का काम किया गया। लोगों को कोरोना से बचाव के साथ ही जरूरी उपायों को अपनाने पर बल दिया जा रहा है। घर घर पर्चे भी बांटें जा रहे है। मास्क लगाने तथा सेनिटाइजर के प्रयोग पर जोर दिया जा रहा है। इसी प्रकार दिलदारनगर में बनाए गए हाट स्पाट में भी लोगों के सर्वेक्षण तथा स्क्रीनिंग की जा रही है। मस्जिदों, गलियों और मुहल्लों को सैनिटाइज भी किया जा रहा है। इस समय रमजान माह चल रहा है। अधिकतर हॉटस्पाट इलाकों में मुस्लिम संप्रदाय के ही लोग रहते है। रोजा व्रत की वजह से थोड़ी परेशानी भी हो रही है। हालांकि यहां के सभी इलाकों को तीन बार सैनिटाइज कर दिया गया है। इलाके भर के निवासियों का सर्वेक्षण का काम भी पूरा कर लिया गया है। एसीएमओ डा. डीपी सिन्हा ने बताया कि जिले में हर जगह दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। हर व्यक्ति को जागरूक रहना चाहिए तथा लॉकडाउन का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed