फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three people died in road accident due to collision car and bike in Ghazipur

हादसे में तीन की मौत: बाइक से तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे लोग, कार की टक्कर से थम गईं सभी की सांसें

Wed, 27 Dec 2023 04:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 27 Dec 2023 04:49 PM IST
सार

आजमगढ़ के रहने वाले तीन लोग रिश्तेदारी में तेरहवीं में शामिल होने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में ही हादसे में तीनों की सांसें थम गईं। हादसा कार और बाइक की टक्कर होने से हुआ।

विज्ञापन
Three people died in road accident due to collision car and bike in Ghazipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के उदंती नदी पुल पर हादसे में चाची भतीजा समेत तीन लोगों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा है। रिश्तेदारी में तेरहवीं में शामिल होने के लिए घर से निकले थे, लेकिन हादसे में तीनों की सांसें थम गईं। हादसा कार और बाइक की टक्कर होने से हुआ। हादसे में घालय एक महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह जिंदगी से जंग लड़ रही है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के मोकलपुर गांव निवासी मोनू राजभर (18), चाची कमला देवी (40) और पास कुड़ियारी गांव निवासी शकुंतला राजभर को बाइक से लेकर सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरा गांव रिश्तेदारी में तेरही के में शामिल होने जा रहा था। वह जैसे ही सैदपुर मार्ग पर स्थित उदंती नदी पुल पर पहुंचा तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने एक साइकिल को टक्कर मारते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक घिसटकर पुल के उत्तरी छोर पर पहुंच गई और कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


टक्कर के बाद बाइक से उछलकर पानी में गिरे दो लोग
हादसे में बाइक चालक मोनू और महिला शकुंतला देवी उछलकर नदी में जा गिरे, जबकि चाची कमला देवी पुल की रेलिंग से टकराकर सड़क पर गिर पड़ी। टक्कर की आवाज सुनकर कुछ दूरी पर मौजूद मछुआरे घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। उन्होंने आनन-फानन पानी में गिरे दोनों लोगों को बाहर निकाला। लेकिन, तबतक बाइक चालक मोनू की मौत हो चुकी थी। वहीं शकुंतला गंभीर रूप से घायल हो हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों महिलाओं ने तोड़ा दम

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं को सीएचसी मिर्जापुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कमला देवी को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल शकुंतला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी भी मौत हो गई। इधर, पुलिस मौके पर जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त कार, बाइक व साइकिल को थाने लाई। 

मृतकों के परिवार वालों को घटना की जानकारी मिली तो चीख-पुकार मच गई। मोनू की मां चुनमुन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी होने पर थाने पहुंचे परिजन पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना हो गए।

थाना प्रभारी रुस्तम खान ने बताया कि चाची व भतीजे समेत सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त कार, बाइक व साइकिल को कब्जे में ले लिया गया है। कार चालक फरार है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed