फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three people died in Ghazipur Student drowned in dam driver dead due to lightning and four injured

गाजीपुर में तीन लोगों की मौत: डैम में डूबा छात्र, किशोर का मिला शव, बिजली गिरने से चालक की गई जान; चार घायल

Thu, 27 Jun 2024 09:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 27 Jun 2024 09:45 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर में हुए विभिन्न हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। संबंधित थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Three people died in Ghazipur Student drowned in dam driver dead due to lightning and four injured
गाजीपुर में मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली डैम में गुरुवार स्नान करते समय एक छात्र की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक निजी विद्यालय में दाखिला के लिए पिता से फीस लेकर साथियों के साथ गया था। घटना की जानकारी होते परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


रेवतीपुर गांव के पट्टी जयंतीराय निवासी आयुष राय (16) कक्षा 10 में गांव के ही निजी पब्लिक स्कूल में दाखिला के लिए पिता हरेंद्र राय से फीस लेकर मित्रों के साथ घर से निकला था। वह मित्रों के साथ आकर स्कूल न जाकर रेवतीपुर से करीब दो किलोमीटर दूर उतरौली स्थित गंगा नदी से निकले नहर के डैम में नहाने लगा। 
विज्ञापन


अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। साथ में नहाने आए उसके दोस्तों ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के साथ छात्र की तलाश में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक दो भइयों में छोटा था। बिलख रहे परिजनों को ग्रामीण सांत्वना देने में जुटे रहे। रेवतीपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

डूबे किशोर का शव मिला
कोतवाली क्षेत्र के बच्छलपुर गंगा घाट स्थित पीपा पुल के पास नहाते समय डूबे किशोर का शव गुरुवार को सेमरा गांव के पास उतराया मिला। परिजन शव लेकर घर चले गए और पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिए। बड़कीबारी गांव निवासी हरेंद्र यादव (15) बुधवार की शाम बच्छलपुर गंगा तट स्थित पीपा पुल के पास नहाने गया था। 

साथियों के साथ बीच गंगा में पड़े रेत पर पीपा में लगी रस्सी के सहारे उतरकर स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। जब तक उसके साथी उसे बचाते वह डूब गया। गोताखोरों ने हरेंद्र की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। दूसरे दिन परिजन स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटे थे। सेमरा के पास हरेंद्र का शव पानी में उतराया मिला। शव पानी से बाहर निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

बिजली गिरने से ट्रक चालक की मौत
मरदह थाना क्षेत्र के दिवानपट्टी महेगवा गांव में गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे बिजली गिरने से ट्रक चालक श्रीवंत चौहान उम्र (30) की मौत हो गई। जबकि उसका साथी राजेंद्र चौहान झुलस गया, उसका उपचार मऊ स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। वह साथी के साथ धान की तैयार हो रही नर्सरी की सिंचाई करने गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवक को मारपीटकर किया घायल
भुड़कुड़ा कोतवाली के अलीपुर मदरा गांव में बुधवार की देर रात अच्छे लाल के दरवाजे पर पड़ोसियों द्वारा कचरा और बर्तन धोने का विरोध करना युवक को महंगा पड़ गया। नाराज लोगों ने मारपीटकर घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में पीड़ित कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने दूसरे दिन पीड़ित का मेडिकल कराया और छानबीन शुरू कर दी। कोतवाल तारावती ने कहा कि तहरीर मिली है कार्रवाई चल रही है। 

अनियंत्रित स्कार्पियो मकान में घुसी, एक घायल
गहमर कोतवाली के भदौरा बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियो एक मकान में जा घुसी। हादसे में मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं मलबे में दबने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और मलबा हटाकर घायल को किसी तरह बाहर निकाला। उसे आनन-फ़ानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भदौरा बस स्टैंड के पास नेशनल हाईवे 124 सी पर गाजीपुर की तरफ से एक स्कार्पियो आ रही थी। भदौरा सिनेमा हॉल के पास स्कार्पियो अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी। हादसे में वाहन का अगला हिस्सा व मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहां काम कर रहा हसनपुरा गांव निवासी शिव परसन राजभर मलबे में फंसने से गंभीर रूप से घायल हो गया। 

ग्रामीणों ने मलबे से घायल को बाहर निकालकर निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया और घटना की सूचना पुलिस को दी। उधर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल शिव परसन राजभर को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। गहमर कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

करंट से युवती झुलसी
भुड़कुड़ा कोतवाली के गौरा खास मस्जिद स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास लोहे के विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से सोनी वर्मा (18) गंभीर रूप से झुलस गई। घायल को जखनिया सीएचसी लाकर भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed