{"_id":"57585eae4f1c1b23379c539b","slug":"three-middle-updated-as-high-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मिडिल बन गए हाईस्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मिडिल बन गए हाईस्कूल
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठवीं की शिक्षा के बाद छात्रों को हाईस्कूल की शिक्षा के लिए दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा। सरकार की तरफ से राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिले के तीन उच्च प्राथमिक विद्यालयों (िमडिल) को हाईस्कूल का दर्जा दे दिया गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग के सर्व शिक्षा अभियान की तर्ज पर राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए) चलाया जा रहा है। इसके तहत उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उच्चीकृत कर हाईस्कूल संचालित किए जा रहे हैं। आरएमएसए के तहत जिले में बीते वर्षों 2009-10 से 2011-12 में तेरह जूनियर हाईस्कूलों को अपग्रेड किया जा चुका है। उच्चीकृत हुए इन स्कूलों में राजकीय हाईस्कूल सौरी, सहेड़ी, बहलोलपुर, गोड़ी, कनुआन, कटरिया, मौधा, मखदूमपुर, खानपुर, बयेपुर देवकली, रामपुर बलभद्र और भिक्खेपुर शामिल है।
इसके बाद कुछ वर्षों तक जिले के किसी भी जूनियर हाईस्कूल को यह सौगात नहीं मिली। इसी क्रम में सरकार ने वर्ष 2015-16 में तीन उच्च प्राथमिक विद्यालयों को अपग्रेड कर उन्हें हाईस्कूल का दर्जा प्रदान किया है। उच्चीकृत स्कूलों में उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरनो, मनिहारी एवं जखनिया शामिल हैं। इस संबंध में प्रभारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सीताराम ओझा ने बताया कि तीन विकासखंडों बिरनो, जखनिया और मनिहारी के तीन विद्यालयों को अपग्रेड किया गया है। मालूम हो कि जिले में वर्तमान समय में 25 राजकीय हाईस्कूल एवं इंटर कालेज हैं।