फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three injured including husband and wife in a collision between two bikes

दो बाइकों की टक्कर में पति-पत्नी सहित तीन घायल

Fri, 12 Nov 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Three injured including husband and wife in a collision between two bikes
नंदगंज। थाना क्षेत्र के नैसारा छावनी के पास फोरलेन पर शुक्रवार को 12 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की पति-पत्नी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को न्यूू पीएचसी लाया। जहां डाक्टरों ने पति-पत्नी की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया। जबकि तीसरे घायल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

नैसारा गांव निवासी अनिल बरनवाल पत्नी मंजू देवी को बाइक से नंदगंज बैंक लेकर जा रहे थे। जैसे ही वह नैसारा छावनी के पास फोरलेन पर पहुंचे, गाजीपुर की तरफ से तेज गति से आ रही बाइक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी एवं दूसरा बाइक खानपुर थाना तराय गांव निवासी अंकुश तिवारी एवं उसका भाई अनिकेत तिवारी सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना में अनिल बरनवाल, उनकी पत्नी मंजू देवी और अंकुश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों घायलों को न्यू पीएचसी ले गए, जहां पति- पत्नी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं अंकुश का इलाज न्यू पीएचसी पर चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed