फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three including innocent died in road accidents

Ghazipur News: सड़क हादसों में मासूम समेत तीन की मौत

Thu, 13 Apr 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Three including innocent died in road accidents
जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को भूसा लदे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम और बोगा ट्राली से कुचलकर दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मौत की खबर मिलने पर परिजन बिलख पड़े। करंडा : सुआपुर गांव के पास नंदगंज की ओर से जमानिया जा रही तेज रफ्तार बोगा ट्राली ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक पर बोगा का पहिया चढ़ जाने से उस पर सवार चंदौली निवासी अजय प्रजापति उर्फ अलियार (43) और तिवारीपुर निवासी शेखर प्रजापति (22) की मौत हो गई। दोनों नंदगंज की ओर किसी काम से जा रहे थे। घटना के बाद चालक बोगा ट्राली मौके पर खड़ाकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा और परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी। मरदह : जंगीपुर थाना क्षेत्र के रजईपुर गांव निवासी गौतम कुमार राम का छोटा पुत्र समर उर्फ छोटू (4 वर्ष) चार दिन पूर्व अपनी बुआ मेनका देवी पत्नी बृजेश राम के साथ हैदरगंज गांव के सिपाही के पूरा दलित बस्ती में आया हुआ था। सुबह 10 बजे बृजेश राम के दरवाजे पर ट्रैक्टर ट्राली से भूसा उतारा जा रहा था। इसी दौरान चालक ट्रैक्टर को आगे-पीछे कर रहा था, तभी ट्राली के चक्के की चपेट में आने से समर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण उसे फौरन लेकर जिला अस्पताल मऊ पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मौके की नजाकत देख चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा। समर उर्फ छोटू की माता संगीता देवी, पिता गौतम राम, बड़ा भाई सत्यम राम बिलखते रहे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि पिता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन पुलिस के कब्जे में है। आरोपी चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed