फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three friends who had come to take a bath in Ganga at Postaghat in Ghazipur drowned in deep water

UP: इकलौता बेटा था हिमांशु, डेढ़ घंटे की तलाश के बाद भी नहीं मिली सफलता, प्रत्यक्षदर्शी ने बयां की आंखों देखी

Sun, 09 Nov 2025 10:37 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर/बहादुरगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर/बहादुरगंज Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 09 Nov 2025 10:37 PM IST
सार

स्थानीय गोताखोरों और नाविकों की मदद से गंगा में डेढ़ घंटे तक तलाश की गई, लेकिन देर रात तक तीनों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

विज्ञापन
Three friends who had come to take a bath in Ganga at Postaghat in Ghazipur drowned in deep water
छानबीन में जुटी टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र के पोस्ताघाट पर रविवार की शाम गंगा स्नान करने पहुंचे तीन दोस्त गहरे पानी में डूब गए। उन्हें बचाने का प्रयास करते हुए एक अधेड़ भी डूबने लगा, लेकिन मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे किसी तरह बाहर निकाल लिया। देर शाम तक गोताखोरों और नाविकों की टीमों ने करीब डेढ़ घंटे तक खोजबीन की, मगर तीनों का कोई पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


घटना के प्रत्यक्षदर्शी व कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज निवासी लक्ष्मी जायसवाल (45) ने बताया कि कस्बे के महेंद्र जायसवाल निवासी छावनी डंकीनगंज का शनिवार रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। रविवार को नगर स्थित श्मशान घाट पर उनका दाह संस्कार चल रहा था। इसी दौरान शाम करीब चार बजे तीन दोस्त आदित्य जायसवाल (15), कुंदन मौर्या (17) और हिमांशु मद्धेशिया (16) नहाने के लिए पोश्ता घाट पर गंगा नदी में उतर गए। तब वह भी नदी में नहा रहा था।

विज्ञापन

उसने बताया कि नहाते समय कुंदन मौर्या गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में आदित्य और हिमांशु भी डूबने लगे। यह देख लक्ष्मी जायसवाल ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, मगर पानी अधिक होने से वह भी डूबने लगा। तभी मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह लक्ष्मी को बाहर निकाल लिया, लेकिन तीन दोस्त पानी में समा गए।

घटना की जानकारी मिलते ही एडीएम दिनेश कुमार, एसडीएम सदर रविश गुप्ता, और एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों और नाविकों की मदद से गंगा में डेढ़ घंटे तक तलाश की गई, लेकिन देर रात तक तीनों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

विज्ञापन

हिमांशु मद्धेशिया अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि तीनों किशोर अंतिम संस्कार में शामिल होने गाजीपुर आए थे और नहाने के दौरान डूब गए। उनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed