फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three crooks, including Topten, killed by police

टॉपटेन समेत तीन बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

Sat, 12 Sep 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Three crooks, including Topten, killed by police
गाजीपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने शनिवार को एक टॉपटेन समेत तीन शातिर बदमाशों को धर दबोचा। तलाशी में उनके पास से तीन तमंचा और तीन कारतूस भी बरामद हुआ। रेवतीपुर और मुहम्मदाबाद पुलिस टीम की सक्रियता से मिली सफलता।
विज्ञापन

अपराध पर अंकुश और अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई करने के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बिरऊपुर मोड़ से टॉपटेन अपराधी नसीरपुर निवासी संतोष यादव को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर एक तमंचा और एक कारतूस भी बरामद हुआ। सफलता प्राप्त टीम में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह, सुरेश चंद्र सरोज और मनोज कुमार शामिल थे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार पुलिस टीम रघुवरगंज चट्टी के पास मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर पैदल ही तमंचा लेकर परसा गांव की तरफ से तिराहे पर आ रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई टीम ने मौके पर पहुंची। यह देखकर शातिर भागने लगा। टीम ने घेरकर अपराधी को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में शातिर ने अपना नाम बलिया जनपद के नरही थाना क्षेत्र स्थित उजियार गांव निवासी राहुल यादव बताया। इसी क्रम अदिलाबाद चौराहे पर खड़ी पुलिस टीम ने तिवारी मोड़ की तरफ से आ रही पैशन प्रो बाइक सवार को रूकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने बाइक की चाल बढ़ा दी। इस पुलिस टीम घेरकर अपराधी को बागीचे में धर-दबोचा। तलाशी लेने पर एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। पूछताछ में उसने अपना नाम जफरपुरा मुहल्ला निवासी मुख्तार राईनी बताया। पुलिस टीम ने चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed