फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three bike-riding laborers died after being hit by an uncontrolled truck

अनियंत्रित ट्रक के धक्के से बाइक सवार तीन मजदूर की मौत

Tue, 15 Feb 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three bike-riding laborers died after being hit by an uncontrolled truck
कासिमाबाद । नोनहरा थाने के सुसुंडी चट्टी पर सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से बाइक सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह 9.30 बजे कठवामोड़ - कासिमाबाद मार्ग जाम कर दिया। एडीएम एके सिंह के आश्वासन पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बरार गांव निवासी मनोहर राम (25), रामधारी राम (58) और रानीपुर गांव निवासी अजय कुमार उर्फ अंजनी (25) छत की सटरिंग का सरिया बांधते थे। तीनों सुबह एक ही बाइक से गाजीपुर की तरफ काम पर आ रहे थे। सुसुंडी चट्टी के पास कठवामोड़ की ओर से कासिमाबाद की ओर जा रहे तेज रफ्तार को ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक में धक्का लग गया और तीनों बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास के लोग जब-तक वहां पहुंचे चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने को शव कब्जे में लेने का प्रयास किया तो लोग आक्रोशित हो गए और मुआवजे की मांग करते हुए शवों को सड़क पर रखकर सुबह 9.30 बजे कठवामोड़- कासिमाबाद मार्ग को जाम कर दिया। एडीएम एके सिंह और कासिमाबाद सीओ ने परिजनों को सहायता दिलाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया और 10.30 बजे जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने वहां से एक किमी दूर चालक द्वारा छोड़े गए ट्रक को कब्जे में ले लिया। मृत मनोहर राम के पिता सुरेंद्र राम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में नोनहरा थानाध्यक्ष विष्णु प्रताप गौतम ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मुकदमा दर्जकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed