फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Threating businessman from jain

सराफा कारोबारी को मिल रही जान से मारने की धमकी

Fri, 21 Feb 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Threating businessman from jain
गाजीपुर। व्यापारी नेता जवाहरलाल वर्मा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को सदर क्षेत्राधिकारी ओजस्वी चावला को पुलिस अधीक्षक को संबोधित पत्रक सौंपा गया। व्यापारियों ने बताया कि सराफा व्यापारियों को आए दिन धमकी मिल रही है। एक व्यापारी को जेल से बदमाश धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

पत्रक में नगर के मारकीनगंज मुहल्ला निवासी प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि उनकी मऊ जिले के बढ़ुआ गोदाम और नगर के नखास पर सराफा दुकान है। बताया कि उन्हें फोन से धमकी देते हुए एक व्यक्ति से मिलने के लिए कहा जा रहा है। इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। फोन करने वाला अपना नाम मोनू सिंह यादव उर्फ अभिमन्यु बता रहा है। वह जिला जेल में बंद
विज्ञापन

है। धमकी से मेरा परिवार भयभीत है। उन्होंने जल्द कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में संतोष वर्मा, दिनेश वर्मा, अनूप वर्मा, विजय वर्मा, रूपेश वर्मा, जवाहर लाल वर्मा, कैलाशनाथ वर्मा, संजय वर्मा, आशीष वर्मा, जितेंद्र वर्मा आदि शामिल थे। बाद में सराफा व्यवसायियों ने पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह से आवास पर मिलकर घटना से अवगत कराते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed