फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Threat to kill the head and brother of Wajidpur

Ghazipur News: वाजिदपुर के प्रधान और भाई को जान से मारने की धमकी

Fri, 20 Dec 2024 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Threat to kill the head and brother of Wajidpur
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव के ग्राम प्रधान और उनके भाई को मारने-पीटने व जान से मारने की धमकी देने का मामला बुधवार की देर शाम प्रकाश में आया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 16 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित वाजिदपुर गांव के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि डीएम के निर्देश पर आरआरसी सेंटर निर्माण के लिए गांव स्थित नवीन परती भूमि की पैमाइश के लिए राजस्व टीम आई थी। टीम जैसे ही लौटी गांव के कैलाश यादव, आलोक यादव, सोनू यादव, मुलायम यादव, उधम यादव, हनी यादव, शेखर यादव, रामविलास यादव, अमन यादव, संचित यादव, अजय यादव, चुन्नी यादव, सलमान, मेराज, सोनू, दीपक और अज्ञात 10 लोग पंचायत भवन पर पहुंचे और गाली देने के साथ जान से मारने की नीयत से लाठी- डंडा लेकर पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि किसी तरह पंचायत भवन में छिपकर और दरवाजा बंदकर जान बचाई। इधर घटना की जानकारी होते ही भाई अमृत कुशवाहा पंचायत भवन की तरफ आ रहा था। मनबढ़ों ने भाई को मारने-पीटने के साथ जान से मारने की धमकी दी। ग्राम प्रधान ने बताया कि कैलाश यादव आपराधिक प्रवृति का है। वह 2005 में जिला बदर हो चुका है। वह हत्या करवा सकता है। खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहा है। नोनहरा थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर 16 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed