फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thousands of retired soldier flown home

सेवानिवृत्त फौजी के घर से हजारों उड़ाए

Thu, 30 Apr 2015 11:28 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 30 Apr 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Thousands of retired soldier flown home

दिलदारनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-9 में बुधवार की रात चोरों ने

विज्ञापन
एयरफोर्स के सेवानिवृत्त कर्मी के मकान को खंगाल डाला। इस दौरान 30 हजार रुपये नकद, मोबाइल सहित कीमती कपड़ा उठा ले गए।

वार्ड नंबर-9 में एयरफोर्स से सेवनिवृत्त हाजी जैनु आब्दीन का मकान है। बुधवार की रात वह खाना खाने के बाद परिवार के साथ सोए थे। देर रात चोर छत से मकान में घुस गए। मकान के ऊपरी मंजिल के जिस कमरा में जैनु आब्दीन सोए थे, उसी में चोर घुस गए।

इसके बाद चोर अंदर रखे अटैची के साथ मेज पर रखे मोबाइल को लेकर चम्पत हो गए। सुबह जब जैनु आब्दीन जगे तो मेज पर मोबाइल न देख परेशान हो गए। उन्होंने परिवार के लोगों से मोबाइल के संबंध में पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर उन्हें संदेह हुआ। वह दोबारा अपने कमरे में गए तो देखा कि अटैची गायब थी।

चोरी की जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोगों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच पता चला कि मकान से कुछ दूरी पर मैदान में एक टूटी अटैची पड़ी है। यह जानकारी होते ही पीडि़त मौके पर पहुंचा। देखा कि अटैची टूटी पड़ी थी, जबकि उसमें रखा 30 हजार नकदी सहित एटीएम कार्ड, कीमती कपड़े और अन्य कागजात गायब था।

पीडि़त ने बताया कि वह थाने पर चोरी की तहरीर देने के लिए गया, लेकिन पुलिस ने तहरीर लेने से इंकार कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष तेजबहादुर सिंह ने बताया कि थाने में कोई भी व्यक्ति चोरी की तहरीर देने के लिए नहीं आया था। अगर आता है तो रिपोर्ट लिखकर मामले की छानबीन की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed