फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thirty thousand looted from Rajgir Mistry on the strength of gun

दिनदहाड़े तमंचा सटाकर राजगीर से तीस हजार की लूट

Fri, 07 Jan 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Thirty thousand looted from Rajgir Mistry on the strength of gun
सैदपुर कोतवाली के तरांव रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की दोपहर एक बजे तमंचा के बल पर दो लुटेरों ने राजगीर मिस्त्री से 30 हजार नकदी और मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे करंडा की ओर भाग निकले। सूचना पर पहुंची और पीड़ित से पूछताछ के बाद मामले में छानबीन जुट गई। इधर पीड़ित दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

भवानीपुर गांव निवासी प्रमोद कुशवाहा मकान की छत ढलाई का कार्य करते हैं। वह दोपहर में अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर फोन आया कि छत की ढलाई संबंधित बात करनी है। तरांव रेलवे स्टेशन के पास आ जाओ। इस पर राजगीर वहां जैसे ही पहुंचे। वहां पहले से मौजूद दोनों लोगों ने बातचीत करना शुरू कर दी। अभी राजगीर कुछ समझ पाता इतने में एक लुटेरे ने तमंचा निकालकर सीने के पास सटा दिया और उसके पास जेब मौजूद 30 हजार नकदी और मोबाइल बलपूर्वक लूटकर फरार हो गए। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। इधर घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर लुटेरों को चिह्नित करने के साथ मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed