फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thirteen days left, construction of ten panchayat buildings incomplete

तेरह दिन शेष, दस पंचायत भवनों का निर्माण अधूरा

Sat, 18 Dec 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Thirteen days left, construction of ten panchayat buildings incomplete
सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2018-19 में रेवतीपुर ब्लाक 30 गांवों में नए पंचायत भवन निर्माण के चार करोड़ 80 लाख रुपये की धनराशि मिली थी। पंचायत भवनों का निर्माण 31 दिसंबर तक पूरा करना था। अब महज तेरह दिन शेष बचे हैं लेकिन अब तक दस पंचायत भवनों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

पंचायतों और जिम्मेदारों के इस उदासीनता के कारण शासन की ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार यह योजना मूर्त रूप लेती नहीं दिख रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के नए भवनों के उनके खुद के छत को लेकर जिस तरह से उदाउदासीनता बरती जा रह है, उसके चलते ग्राम पंचायतों को अधिकार संम्पन्न बनाने एवं एक ही छत के नीचे ग्रामीणों के विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की शासन की योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। नए पंचायत भवन को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें दो कमरा, एक हाल, चाहर दीवारी, शौचालय, पेयजल और बरामदें का निर्माण करीब 14 लाख 50 हजार रुपये, चार कमरा वाले भवनों का निर्माण 16 लाख 50 हजार और आठ कमरा वाले पंचायत भवन का निर्माण 19 लाख 99 हजार रुपये में पूर्ण होना है। इन भवनों का निर्माण अभी तक पूरा न होने से ग्रामीणों को अपने विभिन्न कामों को लेकर ब्लाक मुख्यालय अथवा जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जिस तरह से पंचायत भवनों के निर्माण को लेकर उदासीनता बरती जा रही है,उसमें निश्चित ही जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों को मिलेगी पूरी सुविधा
सुहवल। पंचायत भवनों का निर्माण पूरा होने के बाद नवनिर्मित ग्राम सचिवालयों में ग्राम पंचायत सचिव, स्थानीय लेखपाल, कम्प्यूटर आपरेटर, बैंक सखी, ग्राम विकास अधिकारी, रोजगार सेवक, मनरेगा के कर्मचारी, स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े स्वच्छता गृही आदि की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत भवनों के निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहे हैं। प्रयास है कि माह के अंत तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। - सुरेंद्र बहादुर राणा, रेवतीपुर खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed