फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thieves stole cash and goods worth lakhs of rupees

चोरों ने नकदी और लाखों रुपये का उड़ाया सामान

Wed, 04 May 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and goods worth lakhs of rupees
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मंगलवार की रात चोरों ने एक सहज जन सेवा केंद्र में सेंधमारी करके लैपटॉप, इंवर्टर के साथ घर से आलमारी की ताला तोड़कर पांच हजार नकदी और चार लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। वहीं पंचायत भवन से इंवर्टर, दो बैट्री, दो कम्प्यूटर सेट, सीपीयू, बायोमेट्रिक, प्रिंटर मशीन, डीबीआर पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

भीमापार संवाददाता के अनुसार सादात थाना क्षेत्र के भीमापार-बरहपार मार्ग स्थित सेमरौल गांव के पास स्थित सहज जन सेवा केंद्र में सेंधमारी कर करके चोरों ने लैपटॉप और अन्य सामान समेत लाखों का सामान पर हाथ साफ कर दिया। साथ ही जिन सामान को नहीं ले जा सके उसे तोड़ फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सेमरौल गांव निवासी विश्वजीत कुशवाहा गांव के पास ही भीमापार-बरहपार रोड पर सहज जन सेवा केंद्र चलाते हैं। प्रतिदिन की तरह वह शाम में सहज जन सेवा केंद्र बंद करके गांव में स्थित घर चले गए। दूसरे दिन सुबह जब केंद्र पर पहुंचे तो देखा कि सहज जन सेवा केंद्र में पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने लैपटॉप, इनवर्टर, मोबाइल चार्जर, मोबाइल कवर आदि उपकरण पर हाथ साफ कर दिया है। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। खानपुर संवाददाता के अनुसार ढकवां स्थित रामसूरत यादव के घर में घुसकर चोरों ने आलमारी, बक्सा और अटैची से सोने के मंगलसूत्र, अंगूठी-चेन, बाली, झुमका के साथ पांच हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घर के बाहर बरामदे में सभी आभूषणों के खाली डब्बों को फेंककर फरार हो गए। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। नंदगंज संवाददाता के अनुसार कुसम्ही कलां गांव स्थित ग्राम पंचायत कार्यालय से चोरों ने इंवर्टर, दो बैट्री, दो कम्प्यूटर सेट, सीपीयू, बायोमैट्रिक, प्रिंटर मशीन, डीबीआर पर हाथ साफ कर दिया। ग्राम प्रधान उमा देवी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मरदह थाना क्षेत्र के समान पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार को घटना पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। डोड़सर गांव निवासी जयकरन राम गुमटी में साइकिल बनाने का कार्य करते हैं। देर रात को चोरों ने गुमटी का ताला तोड़कर उसमें रखा आठ हजार रुपये का कीमती सामान उड़ा दिया। इसके बाद पास स्थित सुबेदार गोड़ के पान की गुमटी से सैकड़ों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। वहीं बेचन राम की पान दुकान का ताला तोड़कर सैकड़ों रुपये के सामान लेकर फरार हो गये।घटना की जानकारी तीनों दुकानदारों को ग्रामीणों से दूसरे दिन सुबह को हुई। दुकानदारों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस संबंध थानाध्यक्ष दुष्यंत सिहं ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। इधर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव से पिकअप सवार चोर 70 हजार रुपये की दुधारू भैंस लेकर चले गए। पशुपालक गजेंद्र यादव के दरवाजे पर प्रतिदिन की तरह खुटें में भैंस बंधी थी, चोर मवेशी को चार पहिया में सवार कर फरार हो गए। पशुपालक गजेंद्र यादव ने काफी खोज बीन की, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनिहारी के जंगीपुर थाना क्षेत्र के हंसराजपुर बाजार स्थित एक एजेंसी में घुसकर चोरों ने मंगलवार की रात 30 हजार नकदी और बैट्री पर हाथ साफ कर दिया।
हंसरापुर बाजार में वाहन की एजेंसी है। देर शाम दुकानदार दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह आठ बजे दुकान खोलने पहुंचे तो पता चला की दुकान के नीचे बेसमेंट के सामने की खिड़की टूटी हुई है और अंदर जाकर बांस की सीढ़ी के सहारे दुकान में घुसकर उसमें रखे 30 हजार रुपये नगदी एवं बेचने के लिए रखी गई टैक्टर की एक बैटरी गायब है। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed