{"_id":"5ef234638ebc3e42f20fc45e","slug":"thieves-pick-up-three-lakh-jewelery-including-twenty-thousand-cash-ghazipur-news-vns531836657","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस हजार नकदी सहित तीन लाख के आभूषण उठा ले चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस हजार नकदी सहित तीन लाख के आभूषण उठा ले चोर
विज्ञापन
मरदह। क्षेत्र के बहतुरा गांव में सोमवार की रात एक मकान में सेंध मारकर चोर 20 हजार नकद सहित तीन लाख के जेवरात उठा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
बहतुरा निवासी शंकर सिंह यादव का परिवार सोमवार की रात भी खाना खाकर सो गया। देर रात किसी समय चोर पीछे की दीवार में सेंध मारकर अंदर घुस गए। अंदर नकदी और जेवरात रखा बक्सा के साथ तीन अटैती उठा ले गए। सुबह जगने के बाद खेत पर जाने के लिए परिजन बाहर निकले तो देखा कि दीवार में सेंध मारा गया था। बाहर खेत में टूटा हुआ बक्सा पड़ा और समान बिखरा पड़ा था। जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित शंकर सिंह यादव ने बताया कि चोर सोने का तीन मंगलसूत्र, दो अंगूठी, दो कंगन, एक कान की बाली, चांदी का छह जोड़ी पायल, एक करधनी जिसकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख है। इसके साथ ही 20 बीस हजार नगदी सहित अन्य सामान ले गए है। थाना प्रभारी निरीक्षक शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित शंकर सिंह यादव द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। मामली की छानबीन करते हुए चोरों की तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।