{"_id":"625078251320626279530ffc","slug":"thieves-clean-hands-on-one-lakh-70-thousand-cash-ghazipur-news-vns647331982","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने एक लाख 70 हजार नकदी पर किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने एक लाख 70 हजार नकदी पर किया हाथ साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ब्लाक मोड़ से कुछ दूरी पर स्थित एक किराना की दुकान से शुक्रवार की दोपहर सामान खरीद रहे एक युवक के थैले में रखे एक लाख 70 हजार रुपये नकदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। काफी खोजबीन के बाद भी जब पैसे का कुछ पता नहीं चला तो पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आस-पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई।
धनौता गांव निवासी उमेश सिंह स्टेट बैैंक पहुंचे। वहां अपने खाते से एक लाख 70 हजार नकदी निकालने के बाद थैले में रखकर चल दिए। कुछ दूरी पर स्थित एक किराना की दुकान से सामान खरीदने लगे। सामान खरीदते समय उन्होंने किराने की दुकान के काउंटर पर पैसा भारा थैला रख दिया। इसी दौरान चोरों ने पैसे भरे थैले पर हाथ साफ कर दिया। काउंटर पर थैला न मिलने से परेशान पीड़ित इधर-उधर खोजबीन करने लगा। जब कुछ पता नहीं चला तो उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दुकान में लगे और आस-पास के सीसी टीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुट गई। घंटों छानबीन के बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। इस संबंध में संपूर्णानंद राय ने बताया पीड़ित की तहरीर पर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।