फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thieves clean hands on 40 thousand cash and jewelery

चोरों ने 40 हजार नकदी एवं आभूषण पर किया हाथ साफ

Thu, 30 Dec 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Thieves clean hands on 40 thousand cash and jewelery
नगर कोतवाली क्षेत्र के पीरनगर मुहल्ला स्थित बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाया। इस दौरान चोर कमरों में रखी आलमारियों को तोड़कर अंदर रखा 40 हजार रुपया नकद के साथ आभूषण चुरा ले गए। बुधवार को वापस लौटने पर पीड़ित गृह स्वामी को इस घटना की जानकारी हुई। सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुटी।
विज्ञापन

पीरनगर मुहल्ला निवासी सरोज शर्मा पत्नी मनीषचंद्र शर्मा बंटी अपनी सांस और दो बच्चों के साथ रहती है। बीते 26 दिसंबर को वह सास का उपचार कराने के लिए वाराणसी गई। इस दौरान मकान में ताला बंद था। 29 दिसंबर को वापस घर पहुंची तो उन्हे मकान के ड्राइंग रूम का ताला टूटा मिला। यह देख उनके होश उड़ गए। अंदर पहुंचने पर उन्हे सभी कमरों और अंदर रखी आलमारी का ताला टूटा मिला। साथ ही सामान बिखरा और कीमती सामान गायब थे। यह देख सरोज शर्मा रोने लगी। चोरी की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों के साथ रिश्तेदार भी पीरनगर पहुंचे। पीड़िता ने बताया कि चोर आलमारी में रखा 40 हजार नकद के साथ आलमारी में रखे आभूषण चुरा ले गए। पीड़िता के सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी। बात करने पर कोतवाल विमल कुमार मौर्या ने बताया कि चोरी के मामले की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही।
विज्ञापन

चोरी करते पकड़ा गया था चोर
गाजीपुर। कुछ दिन पूर्व खानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित पानी टंकी के पास नवनिर्मित पशु आहार फैक्ट्री के अहाते के समीप पिकअप खड़ाकर चोरी करने वाले को ग्रामीणों ने पकड़ा था। जबकि उसके दो साथी पिकअप लेकर भागने में सफल रहे। वहीं 12 दिसंबर को हरिहरपुर गांव से 25 केवीए ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में पुलिस ने संविदा कर्मी और ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा था। इसक्रम में शहर कोतवाली क्षेत्र के आलमपट्टी स्थित ममता धाम मंदिर से एक माह पूर्व चोरी गए चांदी के दो मुकुट और मंगलसूत्र के साथ पुलिस टीम ने चोर को सब्जी मंडी मोड़ स्थित सोनार गली से दबोचा था। जमानिया पुलिस टीम ने बरुइन गांव स्थित तिराहे से चोरी की तीन साइकिलों के साथ दो चोरों को दबोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed