{"_id":"69e744f71cda70d49a0b458d","slug":"thieves-broke-lock-of-sanctum-sanctorum-at-maa-chandi-dham-and-stole-jewelry-in-ghazipur-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, गर्भगृह का ताला तोड़कर मां चंडी धाम से उठा ले गए आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, गर्भगृह का ताला तोड़कर मां चंडी धाम से उठा ले गए आभूषण
Tue, 21 Apr 2026 03:06 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 21 Apr 2026 03:06 PM IST
सार
Ghazipur News: गाजीपुर जिले में चोरों का हौसला इस कदर बढ़ा हुआ है कि मंदिर तक को भी नहीं छोड़ रहे। मां चंडी धाम से गर्भगृह का ताला तोड़कर चोर आभूषण चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज नगर पंचायत स्थित मां चंडी धाम मंदिर में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने गर्भगृह का ताला तोड़कर देवी प्रतिमा से आभूषण चोरी कर लिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
मंदिर के पुजारी राहुल गोंड ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वह पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो गर्भगृह का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो माता की प्रतिमा से आंख की बिंदिया सहित अन्य आभूषण गायब थे। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर बहादुरगंज चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र चंद्र दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। जांच के दौरान पता चला कि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे वर्ष 2021 से बंद पड़े हैं, जिससे घटना की रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं हो सकी। घटना के बाद मंदिर समिति के लोगों ने सहयोग से माता की प्रतिमा पर दोबारा आभूषण चढ़ा दिए, जिससे पूजा-पाठ सामान्य रूप से जारी है।
विज्ञापन
कासिमाबाद थाना प्रभारी राजनारायन ने बताया कि मंदिर के पुजारी की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।