{"_id":"624c823ccb28a611885168bb","slug":"thief-arrested-with-stolen-bike-ghazipur-news-vns6467968197","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक के साथ चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक के साथ चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के बरेजी चौराहे के आगे दुर्गा मंदिर के पास से पुलिस ने मंगलवार को चोरी की एक बाइक और एक तमंचे के साथ चोर को धर-दबोचा जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार चोर की निशानदेही पर चोरी की दो और बाइक बरामद की गई। पुलिस ने पकड़े गए चोर का चालान कर दिया। वहीं उसके साथी की तलाश शुरू कर दी गई है।
देवल चौकी के उपनिरीक्षक रामबाबू सिंह और सेवराई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ बरेजी चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के बाद चौराहे से आगे दुर्गा मंदिर के पास से पुलिस टीम ने बसुका निवासी संदीप राजभर को एक चोरी की बाइक के साथ धर-दबोचा। साथ ही तलाशी लेने पर एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। वहीं चोर का साथी सोनू यादव निवासी नटवाबारी का डेरा बसुका थाना गहमर भाग निकला गया। पकड़े गए चोर संदीप राजभर की निशानदेही पर चोरी की दो और बाइक बरामद की गई। इस संबंध में गहमर कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि बाइक चोर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। जबकि मौके से फरार उसके एक और साथी की तलाश की जा रही है।