फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There will not be more than 1200 voters at the polling station.

Ghazipur News: मतदेय स्थल पर 1200 से अधिक नहीं होंगे मतदाता

Wed, 29 Oct 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
There will not be more than 1200 voters at the polling station.
गाजीपुर। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की तैयारियों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करें, जो पुनरीक्षण कार्य में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का सहयोग करेंगे। डीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी मतदेय स्थल पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे। इसके लिए ड्राफ्ट प्रकाशन से पहले सभी मतदेय स्थलों का सम्यक विभाजन कर लिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नये मतदाताओं के नाम जोड़ने, डुप्लीकेट, शिफ्टेड और मृत मतदाताओं को हटाने का कार्य पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए। डीएम ने निर्देश दिया कि गणना प्रपत्रों का मुद्रण, वितरण और मिलान समय से पूरा किया जाए। बीएलओ गणना प्रपत्र की एक प्रति अपने पास रखें और दूसरी प्रति हस्ताक्षर सहित मतदाता को लौटाएं। शहरी क्षेत्रों में मतदाता अस्थायी प्रवासी गणना प्रपत्र ऑनलाइन भी भर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 3 नवंबर तक तैयारी, प्रशिक्षण और प्रपत्रों का मुद्रण कार्य पूरा किया जाएगा। 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर प्रपत्रों का वितरण व संकलन करेंगे। 9 दिसंबर को आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। दावे व आपत्तियां 9 दिसंबर से 8 जनवरी तक ली जाएंगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दिनेश कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, राजन प्रजापति, प्रवीण सिंह, रविकांत राय, राजेश यादव और आदित्य कुशवाहा समेत कई अधिकारी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed